July 31, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अबोहर पंजाब31जुलाई26*बार काउंसिल की महिला सदस्य सुखबीर कौर ने विधायक संदीप जाखड़ से की मुलाकात,

अबोहर पंजाब31जुलाई26*बार काउंसिल की महिला सदस्य सुखबीर कौर ने विधायक संदीप जाखड़ से की मुलाकात,

अबोहर पंजाब31जुलाई26*बार काउंसिल की महिला सदस्य सुखबीर कौर ने विधायक संदीप जाखड़ से की मुलाकात, वकीलों की समस्याओं से कराया अवगत

अबोहर, 31 जुलाई (शर्मा/सोनू) : बार काउंसिल अबोहर की महिला सदस्य सुखबीर कौर ने वरिष्ठ अधिवक्ता जयदयाल कांटीवाल के साथ विधायक संदीप जाखड़ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के अधिवक्ताओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और न्यायिक व्यवस्था से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। सुखबीर कौर ने विधायक संदीप जाखड़ को बताया कि वकीलों को न्यायिक कार्यों के दौरान कई प्रकार की व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बार और न्यायालय परिसर में आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने, अधिवक्ताओं की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने तथा लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग रखी। विधायक संदीप जाखड़ ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाने के लिए संबंधित विभागों से बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि वकील न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनकी सुविधाओं का ध्यान रखना सरकार की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता जयदयाल कांटीवाल, सुखमनदीप सिंह सिद्धू, राहुल सोनी, आनंद मल्होत्रा ने भी बार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विधायक का ध्यान आकर्षित किया तथा न्यायालय परिसर में आवश्यक विकास कार्यों को जल्द पूरा करवाने की मांग की। विधायक ने आश्वासन दिया कि सभी उचित मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। मुलाकात के दौरान बार एवं न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने पर भी चर्चा हुई।
फोटो:6, विधायक संदीप जाखड़ से मुलाकात करते महिला एडवोकेट सुखबीर कौर व अन्य


SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

Taza Khabar