July 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अबोहर पंजाब28जुलाई26*मलोट चौक पर गंदगी के ढेर बने लोगों के लिए मुसीबत, सफाई कर्मियों की हड़ताल से बिगड़े हालात

अबोहर पंजाब28जुलाई26*मलोट चौक पर गंदगी के ढेर बने लोगों के लिए मुसीबत, सफाई कर्मियों की हड़ताल से बिगड़े हालात

अबोहर पंजाब28जुलाई26*मलोट चौक पर गंदगी के ढेर बने लोगों के लिए मुसीबत, सफाई कर्मियों की हड़ताल से बिगड़े हालात

दुकानदार हंसराज ने खुद संभाली सफाई की जिम्मेदारी, आवारा पशुओं और दुर्गंध से राहगीर भी परेशान

अबोहर 28 जुलाई (शर्मा, सोनू) : सफाई कर्मचारियों की लगातार जारी हड़ताल का असर अब शहर के प्रमुख बाजारों और चौक-चौराहों पर साफ दिखाई देने लगा है। शहर के व्यस्त मलोट चौक पर कई दिनों से कूड़े के ढेर लगे होने के कारण आसपास का वातावरण दूषित हो गया है। गंदगी से उठ रही दुर्गंध के चलते दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि क्षेत्र के दुकानदार हंसराज सहित कई व्यापारियों को स्वयं झाड़ू उठाकर अपने प्रतिष्ठानों के आसपास सफाई करनी पड़ी। व्यापारियों का कहना है कि नगर निगम द्वारा नियमित सफाई नहीं होने से ग्राहकों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और बाजार की छवि खराब हो रही है। कूड़े के ढेरों पर आवारा पशु लगातार मंडराते रहते हैं, जिससे गंदगी और अधिक फैल रही है। पशुओं द्वारा कूड़ा इधर-उधर बिखेरने से सड़क पर आवागमन भी प्रभावित हो रहा है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में यह गंदगी बीमारियों को भी न्योता दे सकती है। दुकानदारों और क्षेत्रवासियों ने पंजाब सरकार एवं नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का शीघ्र समाधान निकाला जाए और शहर में नियमित सफाई व्यवस्था बहाल की जाए, ताकि लोगों को गंदगी और उससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं से राहत मिल सके। लोगों का कहना है कि स्वच्छ वातावरण प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और प्रशासन को इस दिशा में तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
फोटो:5, मलोट चौक पर लगे गंदगी के ढेर पर मंडराते आवारा पशु व सफाई करता दुकानदार