मथुरा 28 जुलाई 26 थाना बलदेव में 3 साल के बच्चे की
गला दबाकर हत्या*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा दिनांक *27.07.2026* को शाम को करीब 7:30 बजे जरिये 112 थाना बलदेव को सूचना मिली थी कि गांव छौली निवासी *गोविंद गुप्ता* जिन्होंने कॉल करके ये बताया कि उनके भाई की पत्नी द्वारा अपने *तीन साल के बच्चे* की गला दबाकर हत्या कर दी गई है । इसकी सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी बल्देव पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और वहा घटना स्थल का मौका मुआयना करते हुए,जानकारी प्राप्त कि दिनांक *28.06.2026* को *रुचि गुप्ता* द्वारा अपने बच्चे को एक्सीडेंटली जब वह खेल रहा था, उधम कर रहा था जिनके द्वारा रोकने का प्रयास किया गया और उसको मारपीट करते हुए उसका एक्सीडेंटली गला दबा दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई । यह सूचना इन्होंने अपने पति को दी कि वह उठ नहीं रहा है और काफी देर से सोया हुआ है। जिसके बाद इनके पति द्वारा उसको सिम्स हॉस्पिटल ले गए और उसके बाद अन्य हॉस्पिटल में भी ले गए बच्चे को वहां पर मृत घोषित कर दिया गया था, ये बात इनके द्वारा अपने पति को नहीं बताई गई थी और जिसके क्रम में उस बच्चे का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया । जानकारी ये प्राप्त हुई है कि इन्होंने अपने पति को ये कन्नफेस किया है कि एक्सीडेंटली इनके द्वारा बच्चे का गला दब गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। मौके पर जब थाना पुलिस पहुंची है तब परिजनों द्वारा तहरीर दी गई है । तहरीर प्राप्त होने पर थाना बल्देव पर सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*बाइट क्षेत्राधिकारी महावन मथुराः- संजीव कुमार राय*
More Stories
मुजफ्फरनगर 13 सितम्बर 26*राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी अध्यक्ष आदित्य प्रहलाद पाहुजा के समर्थन में एकजुट हुए हिन्दू संगठन*
गोण्डा / बाराबंकी 13 सितंबर 26*पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे चंद्रशेखर आजाद के काफिले को बाराबंकी में रोका गया,
उन्नाव 13सितंबर 26*संगीत महासंग्राम के दूसरे ऑडिशन में प्रतिभाओं ने मचाया धमाल