अनूपपुर7अक्टूबर24*मद्य निषेध सप्ताह का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम 8 अक्टूबर को
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)यूपीआजतक
07 अक्टूबर 2024/ जिले में महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2024 तक मद्य निषेध सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके तहत कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशानुसार जिले के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निबंध लेखन, वाद-विवाद, नशामुक्ति पर आधारित चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता तथा नशे के प्रति अपनों के नाम पाती कार्यक्रम का आयोजन सहित जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। मद्य निषेध सप्ताह के जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम का आयोजन 8 अक्टूबर 2024 को दोपहर 2ः30 बजे से एकलव्य आवासीय विद्यालय अनूपपुर के आडोटोरियम में किया गया है। इसका उद्देश्य समाज में बढ़ती हुई मद्यपान तथा नशीली दवा, मादक पदार्थाे के दुष्परिणामों से युवाओं, विद्यार्थियों एवं समाज को अवगत कराकर नशा सेवन प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए जनजागृति एवं चेतना निर्माण किया जाकर मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाना है। उक्ताशय की जानकारी सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के उप संचालक ने दी है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 3 नवंबर26 कसबा में पुलिस को बड़ी सफलता, स्मैक के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
लखनऊ 3 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 3 नंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*