अनूपपुर13सितम्बर24*उरतान नार्थ भूमिगत कोल माईन्स परियोजना का कलेक्टर हर्षल पंचोली ने किया निरीक्षण, फलदार पौध का भी किया रोपण
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)13 सितम्बर 2024/ कलेक्टर हर्षल पंचोली ने तहसील कोतमा अंतर्गत जेएमएस माईन्स प्रायवेट लिमिटेड के उरतान नार्थ भूमिगत कोल माईन्स परियोजना के कार्यों का मौका मुआयना कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान खनि निरीक्षक तथा जेएमएस के वाईस प्रेसीडेंट संदीप कुमार, उप क्षेत्रीय प्रबंधक संजय कहार, खान प्रबंधक राजीव मिश्रा, वित्त प्रबंधक एस. भट्टाचार्य उपस्थित थे।
कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान कोल माईन्स परियोजना के संचालन के संबंध में जानकारी ली तथा अधिग्रहीत भूमि के एवज में भूमि स्वामियों को प्रदान किए गए रोजगार के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सुरक्षा के मापदण्डों, माईन्स के संचालन के लिए उपयोग की जा रही टेक्नालाजी तथा अन्य कार्यों के संबंध में अधिकारियों से विचार-विमर्श करते हुए जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कोयले की गुणवत्ता के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने माइंस के भ्रमण के दौरान परिसर में जामुन के फलदार पौध का रोपण किया।
More Stories
लखनऊ 3 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 3 नवम्बर 26*अंतरराष्ट्रीय एकजुटता की मिसाल: अमेरिकी कम्युनिस्ट पार्टी के समर्थन संदेश पर NDPF ने जताया आभार,
सहारनपुर 3 नवम्बर 26*सहारनपुर पुलिस द्वारा जनसुनवाई को दी जा रही प्राथमिकता…*