अनूपपुर 31 अगस्त 24*हायर सेकेंडरी स्कूल बम्हनी में विधिक साक्षरता शिविर हुआ संपन्न
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)31 अगस्त 2024/ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर के अध्यक्ष पी0सी0 गुप्ता के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर द्वारा शनिवार 31 अगस्त को हायर सेकेंडरी स्कूल बम्हनी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर की सचिव मोनिका आध्या, जिला विधिक सहायता अधिकारी दिलावर सिंह, जनपद सदस्य दुर्गा पटेल, ग्राम पंचायत के सरपंच दीपक कोल, उप सरपंच प्रेमलता गौतम, विद्यालय के प्राचार्य वीरेंद्र सिंह तथा व्याख्याता हलधर प्रजापति, अधिवक्ता हनुमान शरण तिवारी, चंद्रशेखर पटेल, उदयभान पटेल, ज्ञानदेव गौतम, रविकरण पटेल सहित सभी शिक्षकगण व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। शिविर में छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मोनिका आध्या ने बच्चों को दैनिक जीवन में काम आने वाली जरूरी कानूनों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने शिक्षा के अधिकार, बाल श्रम कानून, पाक्सो अधिनियम की जानकारी दी। जिला विधिक सहायता अधिकारी दिलावर सिंह ने बच्चों को जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें मोबाइल के नकारात्मक प्रभावों से दूर रहना चाहिए, अनजान व्यक्तियों को मोबाइल नहीं देना चाहिए।
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak
नई दिल्ली 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*