अनुपपुर 08 अगस्त 24*कलेक्टर के निर्देशन पर जिले में वर्षा जनित बीमारियों से ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक
गांव-गांव भ्रमण कर लोगों का किया जा रहा सर्वे, बताया जा रहा है बीमारियों से बचने का उपाय
114 गांवों के भ्रमण में 12396 घरों में पहुंची सर्वे टीम, दवाईयों तथा ओआरएस के पैकेट किए वितरित
अनूपपुर( ब्यूरो राजेश शिवहरे)8 अगस्त 2024/ कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में अनूपपुर जिले के सभी अनुभाग क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आम जन को वर्षा जनित बीमारियों से सुरक्षा एवं बचाव हेतु जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव-गांव भ्रमण कर वर्षा जनित बीमारियों से ग्रामीण एवं आम लोगों को अवगत कराया जा रहा है तथा उससे सुरक्षा एवं बचाव के उपयोग बताए जा रहे हैं। जो लोग वर्षा जनित बीमारी से प्रभावित हैं, उनका त्वरित जांच कर उचित दवाएं भी मुहैया कराई जा रही है। कलेक्टर के निर्देश पर अनुविभागीय दण्डाधिकारियों द्वारा मैदानी क्षेत्र का भ्रमण कर स्वयं मॉनीटरिंग की जा रही है।
कलेक्टर के निर्देशन में अनूपपुर जिले के अनुभाग क्षेत्र अनूपपुर में अभी तक 37 गांव का भ्रमण किया गया, जिसके अंतर्गत 882 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें 74 मौसमी बीमारी के मरीज मिले। अनुभाग क्षेत्र जैतहरी के 37 ग्रामों के अंतर्गत 5282 घरों के सर्वे के अंतर्गत 46 मौसमी बीमारी के मरीज, अनुभाग क्षेत्र कोतमा के अंतर्गत 40 गांव के 6232 घरों के सर्वे में 85 मौसमी बीमारी के मरीज तथा इसी प्रकार अनुभाग क्षेत्र पुष्पराजगढ़ के 187 गांव के 5063 घरों का सर्वे किया गया तथा परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें 75 मौसमी बीमारी के मरीज मिले तथा उन्हें वर्षा जनित बीमारियों से सुरक्षा एवं उपाय की जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान लोगों एवं मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय उपचार एवं दवा मुहैया कराया गया। स्वास्थ्य अमला द्वारा जिले के 114 गांव के सर्वे के दौरान लगभग 12396 घरों का सर्वे किया गया तथा 205 लोग मौसमी बीमारी से प्रभावित मिले, जिनका स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचारार्थ औषधियों का वितरण किया गया तथा ग्रामीण क्षेत्रों के पेयजल की सुविधा के जल स्त्रोतों में पुनः ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी जिला प्रशासन के निर्देश पर किया जा रहा है। स्वास्थ्य अमले द्वारा डोर-टू-डोर सर्वेक्षण के दौरान मौसमी बीमारियों से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां रखने की अपील की गई तथा ओआरएस के पैकेट भी प्रदाय किए गए।
कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने जिले के लोगों से अपील की है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्षा जनित बीमारियों से बचाव हेतु चिकित्सकीय अमले द्वारा मौसमी बीमारी से सावधानी, सुरक्षा के उपाय बताए जा रहे हैं, उनका पालन करें। आमजन सावधानियां बरतकर अपने आप को स्वस्थ एवं सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि किसी भी तरह की स्वास्थ्यगत समस्या होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार प्राप्त करें।

More Stories
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,
हरिद्वार15जून26*भाकियू नैन का अलकनंदा घाट पर हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन, किसानों ने उठाए कई मुद्दे
नैनीताल15जून26*कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश।