*यूपी–*
हाथरस18अक्टूबर25* व्यापारी से लूट का प्रयास हुआ। पुलिस ने ओमवीर सिंह और सूर्यदेव को गिरफ्तार किया
हाथरस*जिला हाथरस में एक व्यापारी से लूट का प्रयास हुआ। पुलिस ने ओमवीर सिंह और सूर्यदेव को गिरफ्तार किया। ओमवीर को पैर में गोली लगी। दावा किया कि इन्हीं दोनों ने लूट की कोशिश की थी। एनकाउंटर फर्जी बताकर किसान संगठनों ने प्रोटेस्ट किया, महापंचायत की। आखिर पुलिस बैकफुट पर आई।
पुलिस ने लूट और एनकाउंटर दोनों मुकदमों में फाइनल रिपोर्ट (FR) लगाई। रिपोर्ट में लिखा कि न तो लूट के साक्ष्य मिले और न ही इन दोनों युवकों के खिलाफ कोई सबूत पाया गया। जेल गए दोनों युवक रिहा हुए। इंस्पेक्टर ममता सिंह और इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सस्पेंड हुए।
UP पुलिस के इतिहास का ये पहला केस होगा, जब पुलिस ने पहले एनकाउंटर की FIR कराई हो, फिर उसी मुकदमे को बिना सबूत खत्म कर दिया हो।

More Stories
कानपुर देहात24अप्रैल26*मा० प्रभारी मंत्री जी ने प्रशिक्षु अभ्यर्थियों के टोली कमाण्डर, पीटीआई एवं ए०टी०आई० के साथ संवाद कर
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 नाजायज पैनिया व 01 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 02 जिन्दा कारतूस नाजायज 12 बोर सहित किया गिरफ्तार ।*