हाथरस03जुलाई* शिव शक्ति हॉस्पिटल ने महिला का किया गलत इलाज फिर किया अवैध रूप से गर्भपात।*
आपको बता दें हाथरस जंक्शन कस्बे की रहने वाली एक महिला गर्भवती थी 28 जून को उसको कुछ तकलीफ होने पर वह हाथरस जंक्शन कस्बे में स्थित शिव शक्ति हॉस्पिटल कम नर्सिंग होम में उपचार के लिए पहुंच गई,महिला का आरोप है वहां के डॉक्टर के द्वारा उसका गलत तरीके से उपचार कर दिया गया जिससे महिला को समय से पहले ब्लीडिंग शुरू हो गई जब इस बात को महिला ने शिव शक्ति नर्सिंग होम के डॉक्टर को बताया तो उन्होंने महिला का वहीं अस्पताल में ही अवैध रूप से गर्भपात कर दिया जिससे महिला की हालत और बिगड़ गई यह देख महिला का पति महिला को जिला अस्पताल ले गया जहां इलाज के उपरांत महिला की हालत में सुधार हुआ है महिला और उसके पति के द्वारा अस्पताल डॉक्टर से इस बात की शिकायत की गई और विरोध जताया गया तो डॉक्टर के द्वारा अपने कुछ दबंग टाइप के लोगों को महिला के घर भेज दिया और उसके पति और महिला की पिटाई करवा दी इस बात की शिकायत महिला और उसके पति द्वारा लिखितमे तहरीर देकर पुलिस से की गई है पुलिस के द्वारा महिला और उसके पति को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है वही बड़ा सवाल यह है कि जब सरकार के द्वारा अस्पतालों में गर्भपात और लिंग परीक्षण पूरी तरह से प्रतिबंधित है तो आखिर शिव शक्ति अस्पताल के द्वारा महिला का कैसे गर्भपात कर दिया गया, वही सूत्र बताते हैं कि हाथरस जंक्शन पर स्थित सभी नर्सिंग होम के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों की मिली भगत से अवैध रूप से गर्भपात किया जाता है

More Stories
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया ।*
मथुरा 19 अगस्त 26OPERATION CONVICTION* *थाना- राया*
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*