August 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

हरिद्वार8मई26*भारतीय किसान यूनियन (नैन) का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा

हरिद्वार8मई26*भारतीय किसान यूनियन (नैन) का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा

हरिद्वार8मई26*भारतीय किसान यूनियन (नैन) का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा

हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन (नैन) उत्तराखंड द्वारा किसानों के हित में तीन दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार राजपूत द्वारा जिलाधिकारी हरिद्वार को पत्र भेजकर कार्यक्रम की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया गया है।
पत्र के अनुसार यह प्रशिक्षण शिविर 12, 13 और 14 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्तराखंड सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान भाग लेंगे। कार्यक्रम में लगभग 500 किसानों के शामिल होने की संभावना जताई गई है।
शिविर के दौरान किसानों को कृषि से जुड़ी नई तकनीकों, फसल उत्पादन, सरकारी योजनाओं तथा किसान हित से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी जाएगी। संगठन पदाधिकारियों ने प्रशासन से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की मांग की है।
भारतीय किसान यूनियन (नैन) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार राजपूत ने कहा कि किसान प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य किसानों को जागरूक करना और कृषि क्षेत्र में आधुनिक जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि किसान बेहतर उत्पादन और आय बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ सकें।

Taza Khabar