हरिद्वार13जून26*भारतीय किसान यूनियन नैन ने किसानों की समस्याओं को लेकर भरी हुंकार
हरिद्वार से कालूराम जयपुरिया की रिपोर्ट यूपीआजतक

नमस्कार, आप देख रहे हैं यूपीआजतक न्यूज़। मैं हूँ आपके साथ।
खबर हरिद्वार से है, जहां प्रसिद्ध अलकनंदा घाट पर आयोजित भारतीय किसान यूनियन (नैन) के किसान अधिवेशन में किसानों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रदेश सहित देश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे किसानों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर जोरदार हुंकार भरी।
अधिवेशन में किसानों के हितों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। किसानों ने कृषि, गन्ना भुगतान, बीज उपलब्धता और खेती से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। कार्यक्रम में किसानों की बड़ी भागीदारी ने संगठन की एकजुटता और ताकत का प्रदर्शन किया।
अधिवेशन को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (नैन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जोगेंद्र नैन ने कहा कि देश का किसान आज भी कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने सरकार से कृषि बीज नीति को अधिक पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने की मांग की।
बाइट
चौधरी जोगेंद्र नैन ने कहा कि किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज समय पर और उचित मूल्य पर उपलब्ध कराए जाएं ताकि खेती की लागत कम हो और उत्पादन बढ़ सके।
उन्होंने गन्ना किसानों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। उनका कहना था कि चीनी मिलों द्वारा गन्ना मूल्य का भुगतान निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाना अनिवार्य किया जाए। यदि किसी मिल द्वारा भुगतान में देरी की जाती है तो उसके खिलाफ आर्थिक दंड और प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए।
इसके अलावा उन्होंने गन्ने की ढुलाई भाड़े की समुचित व्यवस्था तथा गन्ना पिलाई के लिए पर्याप्त श्रमिक उपलब्ध कराने की भी मांग की। किसानों ने एक स्वर में कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
समापन
फिलहाल किसान अधिवेशन के माध्यम से किसानों ने अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया है और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है।
कैमरामैन के साथ कालूराम जयपुरिया, यूपीआजतक न्यूज़, हरिद्वार।

More Stories
हल्द्वानी8अगस्त26*खूबसूरत बालों की लंबाई 271.50 सेमी (8 फीट 10 इंच) वाली रेणू धरियाल का नाम दर्ज हुआ गिनीज बुक में
उत्तर प्रदेश8अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
उत्तर प्रदेश8अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*