हरदोई4जून26*युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपः गिरफ्तारी की मांग को लेकर बजरंग दल का थाने पर धरना.
साण्डी। कस्बे में दवा लेने निकली एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस बीच, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन किया।पुलिस को दी गई तहरीर में युवती की मां ने बताया कि उसकी बेटी 1 जून की शाम करीब 6 बजे दवा लेने घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। महिला ने आरोप लगाया है कि कस्बे का निवासी फुरकान पुत्र मेहंदी हसन उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।मामले में कार्रवाई और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता और युवती के परिजन साण्डी थाने पहुंचे। उन्होंने थाने के गेट पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।धरना प्रदर्शन में राजन शुक्ला, अरविंद शुक्ला, अशोक राजपूत समेत बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता और युवती के परिजन शामिल थे। बाद में थाना प्रभारी निरीक्षक बसंत राम ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद धरना समाप्त हो गया।थाना प्रभारी बसंत राम ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि युवती और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय कर दी गई है और मामले की जांच जारी है।

More Stories
मथुरा 9 सितंबर 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त को चोरी की मोटर साईकिल सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 9 सितंबर 26* चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया।*
मथुरा 9 सितंबर 26* 05 अभियुक्तगण को चोरी की गई भैंस, एक गाड़ी , 3 अवैध हथियार व 25000/- रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।*