हरदोई3जुलाई26*सावन को लेकर पिहानी कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर दिए गए आवश्यक निर्देश
पिहानी (हरदोई)। आगामी सावन माह एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पिहानी कोतवाली परिसर में शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी हरियावां लक्ष्मीकांत गौतम ने की। इसमें , पुलिस प्रशासन तथा विभिन्न धर्मों के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
बैठक में क्षेत्राधिकारी ने नगर पालिका के अधिकारियों को कांवड़ मार्ग पर चल रहे नालों के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिहानी को स्थानीय वालंटियरों की टीम तैयार करने के निर्देश दिए गए, जो सावन माह में पुलिस का सहयोग करेगी। मीट मछली की रास्ते में पडने वाली दुकानों को भी बंद करने के निर्देश दिए।
सीओ लक्ष्मीकांत गौतम ने स्पष्ट कहा कि डीजे पर केवल भक्ति गीत ही बजाए जाएं। ध्वनि की आवाज निर्धारित सीमा में रहे तथा डीजे की ऊंचाई भी निर्धारित मानकों से अधिक न हो। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान बिजली के पोल और झूलते तारों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील करते हुए श्रद्धालुओं से सुरक्षा नियमों का पालन करने का आग्रह किया।
बैठक में प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी से आपसी सौहार्द, शांति एवं सहयोग के साथ सावन पर्व संपन्न कराने की अपील की।

More Stories
भागलपुर23अगस्त26*श्रावणी मेला 2026 : धांधी बेलारी महा शिविर में शिव भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु,
रायबरेली23अगस्त26*रायबरेली को 879 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री*
पूर्णिया23अगस्त26*कसबा में पहली बार महिला आयोग का ऐतिहासिक जनता दरबार