हरदोई31अक्टूबर23*बच्चों के मन से निकाला ‘पुलिस अंकल’ का खौफ
योगी सरकार में नन्हे मुन्ने छोटे बच्चों के मन से निकला पुलिस का भय, निडर होकर कोतवाली पिहानी पहुंच रहे बच्चे
स्कूल नहीं जाओगे तो पुलिस पकड़कर ले जाएगी, खाना नहीं खाओगे तो पुलिस पकड़ लेगी, होमवर्क नहीं किया तो पुलिस पकड़ लेगी। यही नहीं अगर रात को बच्चा सोता नहीं है तब भी उसे यह कहकर डराया जाता है कि जल्दी सो जाओ नहीं तो पुलिस आ जाएगी। पैरंट्स के मुंह से बार-बार इस तरह की बातें सुनकर बच्चों के दिमाग में यह बात बैठ जाती है कि पुलिस तो होती ही बुरी है। ऐसे में जब कभी बच्चा किसी तरह के क्राइम का शिकार हो रहा होता है या वह किसी क्राइम होते हुए देखता है तो वह यह सोचकर अपना मुंह खोलने से डरता है कि कहीं पुलिस उलटा उसे ही न पकड़ लें। बच्चों के दिमाग से पुलिस का यह डर निकालने के लिए पिहानी पुलिस ने अपनी कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत कोतवाल सुनील दत्त कॉल बच्चों के मन से पुलिस का भय निकाल रहे हैं।
मंगलवार को कोतवाली में कोतवाल सुनील दत्त कौल ने कहा कि हमारी आने वाली जेनरेशन को यह बताना जरूरी है कि पुलिस उनकी दुश्मन नहीं, बल्कि दोस्त है। बच्चों को यह भी पता होना चाहिए कि पुलिस उनकी सोसायटी का अहम हिस्सा है। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे मासूम होते है। इसलिए आपराधिक टाइप व्यक्ति आसानी से उन्हें अपना निशाना बना लेते है। इसलिए इस मुहीम को पुलिस अंकल का नाम दिया गया है। उन्होंने इस मुहीम को पिहानी पुलिस के लिए ऐतिहासिक पल बताया। कोतवाल ने गुड टच और बेड टच के बारे में भी बताया गया। यह भी बताया गया कि अगर वे अपने आसपास कहीं पर भी क्राइम होता देखें तो वे इसकी जानकारी तुंरत अपने पैरंट्स और टीचर के अलावा पुलिस अंकल को दे। इस मौके पर अतिरिक्त इंस्पेक्टर एख्तियार हुसैन ,कस्बा इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी, उप निरीक्षक मोहम्मद अजीम ,उप निरीक्षक मनोज कुमार ,पवन सिंह, संदीप कुमार, ओमवीर राहुल तोमर ,नितिन तोमर, मनुज चौहान ,मोहित कुमार ,सुरेंद्र अभिषेक त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।
More Stories
कानपुर देहात 7 नवम्बर 26*विधानसभा 206के भावी विधायक सुनील कुमार निषाद जी ने दीपावली के अवसर मे समस्त रनिया वा देश वासियो को इस पावन पर्व पर शुभकामनाए दी *
मथुरा 7 नवंबर 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा मारपीट व जानलेवा हमले में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 7 नवंबर 26*थाना रिफाइनरी पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगण को 02 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया।*