हरदोई28अगस्त24*रुपए छीनकर भाग रहा लुटेरे को पुलिस ने धरदबोचा, पिहानी पुलिस ने दिखाई तत्परता`*
पिहानी (हरदोई) बैंक आफ इंडिया कटरा बाजार में हुई वारदात, व्यापारियों ने कड़ी कार्रवाई की पुलिस से की मांग। रुपए छीनकर भाग रहे लुटेरे को पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया। पुलिस ने अपनी तत्परता दिखाते हुए आम जनमानस में सुरक्षा का संदेश भी दिया। इस बेखौफ बदमाश ने तो इंतहा कर दी, कस्बे की प्रमुख बाजार कटरा बाजार में लूट करने का दुस्साहस कर कस्बाई पुलिस को खुलेआम चुनौती दी है। हालांकि हल्का नंबर दो में तैनात कांस्टेबल योगेश कुमार लुटेरे को पकड़ लिया। बताया जाता है कि योगेश कुमार बैंक ऑफ़ इंडिया के निकट किराए पर रहते हैं वह उसे समय कोतवाली जा रहे थे। लूटेरा पिहानी का ही बताया जा रहा है पुलिस तहकीकात कर रही है। जानकारी के अनुसार कटरा बाजार निवासी विपिन बिहारी वैश्य उर्फ विप्पू सेठ सर्राफा व्यवसाई है। आज बुधवार 10:45 पर वह बैंक ऑफ़ इंडिया कटरा बाजार की शाखा से 20000 रूपये अपने खाते से निकाल करला रहे थे। रुपए निकाल कर वह जैसे ही बाहर निकले लूटेरा विपिन बिहारी की वैग छिनकर भाग गया। हालांकि हल्का नंबर दो में तैनात सिपाही योगेश कुमार ने लुटेरे को दौड़ा कर पकड़ लिया। व्यापारियों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है ।वहीं कोतवाल धर्मदास सिद्धार्थ का कहना है की घटना की जांच की जा रही है, सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
रोहतास27अप्रैल26* सासाराम जंक्शन एवं बिक्रमगंज स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, खानपान व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा*
नैनीताल27अप्रैल26*एक साल से धूल फांक रही शहर की प्याऊ व्यवस्था, वाटर कूलर भी खराब,
हल्द्वानी27अप्रैल26*धुरंधर जैस्मीन की ‘शरारत’ से झुूम उठा ग्राफिक एरा