हरदोई24जून2026*हरदोई में तेज रफ्तार वाहन का कहर:, किसान के 4 बकरों की मौत, चालक फरार
हरदोई। जनपद के ग्राम सधिनावां में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक गरीब किसान की आजीविका पर बड़ा प्रहार कर दिया। मंगलवार को लापरवाही से दौड़ रहे वाहन ने किसान बुलाकी राम वर्मा के 4 बकरों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चारों बकरों की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार, बकरे सड़क किनारे मौजूद थे तभी तेज रफ्तार वाहन उन्हें रौंदते हुए निकल गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, क्योंकि पशुपालन ही उसके परिवार की आय का प्रमुख साधन है।
पीड़ित किसान और ग्रामीणों ने प्रशासन व पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी वाहन चालक की पहचान करने तथा उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। घटना के बाद गांव में रोष का माहौल है और लोग तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

More Stories
रायगड17अगस्त26*अंमली पदार्थांविरोधात जनजागृती अभियान; व्यसनमुक्त समाजासाठी पुढाकार
मथुरा 17 अगस्त 26 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा तहसील गोवर्धन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*
मथुरा17अगस्त26* चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को 01 एक अवैध हथियार,01 अवैध चाकू,01 मोटरसाईकिल व चोरी के रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।*