हरदोई19जुलाई23*सावन माह में योगी सरकार का आदेश पिहानी कस्बे में बेअसर, चंद पैसों की खातिर जिम्मेदार अधिकारियों ने बेच दिया अपना जमीर
मंदिर से पहले खुल रहा मयखाना, रात भर खुलेआम बिकती है शराब, नगर पालिका परिषद के पास सड़कों पर टकराते हैं जाम
सेल्समैन अरविंद व शेर सिंह निवासी कुशवारी जेब में रख के सड़कों पर बेचते हैं शराब, सरकार का आदेश इनके लिए कोई मायने नहीं रखता
सुबह तड़के शराब ठेका बंद होने पर सेल्समैन जेब में पव्वा रखकर ₹20 महंगा अवैध रूप से बेचता है सड़कों पर, कई बार शिकायत होने के बावजूद नहीं हुई कोई कार्रवाई और न ही हुआ सुधार
मामला कस्बे के नगर पालिका परिषद के निकट बने देसी शराब ठेके का
आसपास के दुकानदार भी त्रस्त, शराब ठेकेदार कहता है कि हम तो अधिकारियों की जेब गर्म करते हैं, मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता
गायत्री मंदिर जाने वाली महिलाओं व शिव भक्तों को शराबियों से होती है खासी दिक्कत, भारतीय इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर, रमाकांत मांटेसरी स्कूल समेत कई स्कूल की छात्र छात्राओं को शराबियों से करना पड़ता है सामना, शराब पीने के बाद खुलेआम करते हैं गाली गलौज
फूल सिंह यादव ,राजू मिश्रा ,अनिल राठौर , बलराम सिंह ,संजय सिंह, प्रदीप राठौर, अशोक कुमार, धनंजय सिंह समेत दर्जनों लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि देसी शराब ठेका नगरपालिका कार्यालय के निकट से कहीं दूसरी जगह एकांत में संचालित किया जाए।
इस संबंध में कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी ने कहा कि कस्बा इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी को गोपनीय जांच के लिए भेजा गया है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध रूप से शराब बिक्री पर निश्चित रूप से लगाम लगाई जाएगी।
*हरदोई से सौरभ गुप्ता ब्यूरो चीफ न्यूज़ यूपी आजतक*

More Stories
लखनऊ15जुलाई26*राजधानी लखनऊ में मिलावटी पेट्रोल के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है।
नई दिल्ली15जुलाई26*भारत में 24 परमाणु ऊर्जा रिएक्टर चालू, 10 नए रिएक्टरों का निर्माण जारी_*
लखनऊ15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*