हरदोई17जून25*हरदोई के हरियावां क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई। कुरसेली के मजरा सुमई की 16 वर्षीय मोनी ने गेहूं में डालने वाली कीटनाशक खा ली। वह अपनी मां रेनू के साथ घरेलू कार्यों में मदद करती थी।
हरदोई से मोहित कुमार गुप्ता यूपी आज तक ✍️
रविवार की शाम को जब उसकी मां घरेलू कार्यों में व्यस्त थीं और पिता खेत पर काम कर रहे थे, मोनी ने घर में रखी कीटनाशक खा ली। कुछ समय बाद उसे उल्टियां होने लगीं और मुंह से झाग निकलने लगा।
परिजन तुरंत उसे सीएचसी हरियावां ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
शहर कोतवाल संजय त्यागी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर वे जांच के लिए पहुंचे। हालांकि, परिजनों ने अभी तक इस घटना के पीछे का कारण नहीं बताया है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 8 मई 26*कल पूर्णिया में राष्ट्रीय लोक अदालत, 18 बेंच तैयार
पूर्णिया8मई26*14 मई को पूर्णिया में ‘हवाई हमला व ब्लैकआउट’ की मॉक ड्रिल,
भागलपुर8मई26*9 मई 2026 को व्यवहार न्यायालय में लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत*