हरदोई10मई26*गर्रा नदी में हादसा: तरबूज तोड़ने गया युवक नदी में डूबा, तलाश में जुटी पुलिस
हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे से गांव में मातम पसर गया। नोनखारा गांव निवासी इरफान पुत्र साबिर गर्रा नदी में डूब गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और स्थानीय गोताखोर युवक की तलाश में लगातार जुटे हुए हैं।जानकारी के मुताबिक इरफान कुछ दिन पहले ही दिल्ली से अपने घर आया था। वह वहां एक निजी कंपनी में सिलाई का काम करता था। ईद के मौके पर परिवार के साथ समय बिताने के लिए वह गांव आया हुआ था। रविवार दोपहर वह गर्रा नदी किनारे तरबूज तोड़ने गया था। बताया जा रहा है कि नदी के किनारे फिसलन अधिक होने की वजह से अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।
*गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान जारी*
घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर युवक को खोजने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर सांडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान शुरू कराया गया।परिजन लगातार नदी किनारे मौजूद हैं और इरफान के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। गांव में इस घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश लगातार जारी है और जल्द ही उसे खोज निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

More Stories
लखनऊ25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
निजामाबाद तेलंगाना25जून26*B.Tech की पढ़ाई पूरी करने के बाद संजना रेड्डी के सामने एक शानदार करियर था।
नई दिल्ली25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…* 👇