हरदोई २८ फरवरी २६ * हरदोई में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत ,महमदपुर क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा, मृतक की पहचान गौरव कुमार के रूप में हुई।
हरदोई जिले के महमदपुर क्रॉसिंग के पास शुक्रवार रात रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पिहानी थाना क्षेत्र के महमदपुर भगत मढ़िया निवासी 27 वर्षीय गौरव कुमार के रूप में हुई है।
गौरव कुमार महमदपुर भगत मढ़िया में खेती का काम करते थे। वह कुछ दिन पहले सीतापुर स्थित अपनी ससुराल गए थे। शुक्रवार देर रात वह ट्रेन से अपने गांव लौट रहे थे। महमदपुर क्रशिंग के पास ट्रेन की गति धीमी होने पर गौरव उतरने का प्रयास कर रहे थे, तभी वह अनियंत्रित होकर गिर गए।
इस हादसे में उनके दोनों पैर रेलवे ट्रैक की पटरी से कट गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई।
मृतक गौरव के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी हैं।
सूचना मिलने पर पिहानी थाना पुलिस टीम, जिसमें उपनिरीक्षक गौरव कुमार और हेड कांस्टेबल कलीम खान शामिल थे, मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला हरदोई भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी का प्रदान किया गया डमी चेक*
मथुरा 28 फरवरी 26,*सोशल मीडिया के माध्यम से ब्रज की होली को बदनाम करने के संबंध में*