अयोध्या २८ फरवरी २६ * अधिवक्ताओं ने छुट्टी के पूर्व साथियों के साथ खूब खेली होली
भेलसर(अयोध्या)तहसील रुदौली के अधिवक्ताओं ने होली की छुट्टी के पूर्व शनिवार को अधिवक्ता साथियों व कर्मचारी के साथ खूब होली खेली।
परंपरा के अनुसार तहसील रुदौली के अधिवक्ताओं ने छुट्टी के पूर्व बार अध्यक्ष चौधरी अजीमुद्दीन व महामंत्री अमर सिंह यादव के नेतृत्व में तहसील परिसर में होली का जश्न मनाया।इस अवसर पर वेद तिवारी, लालमणि यादव, ओम प्रकाश मिश्रा, सुरेन्द्र यादव, ज्वाला प्रसाद आदि ने भांगड़ा डांस किया।अधिवक्ता राम भोला तिवारी,गया शंकर कश्यप,प्रमोद द्विवेदी,विनोद कुमार लोधी,साहब शरण वर्मा,प्रमोद यादव,कमरुद्दीन,अजय यादव,रिंकू पांडेय,रामेश्वर पिंटू,रमेश कुमार,बलदेव शर्मा,संतोष कुमार, अमरनाथ पांडेय,मुकेश पांडेय सहित तमाम अधिवक्ता व वादकारी शामिल हुए।

More Stories
बुलंदशहर 23 नवम्बर 26* 3साल कि मासूम कि हत्या कि आरोपी महिला सोनम गिरफ्तार
हल्द्वानी23 नवम्बर 26*पुरुष आयोग और पुरुष कल्याण मंत्रालय बनाने की उठी मांग, प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पूर्णिया बिहार 23 नवंबर 26 *LED वैन से नन्हे बच्चों तक पहुंचा नशामुक्ति का संदेश, उफरैल में गूंजा ‘नशा छोड़ो’ का नारा*