हरदोई 10 अप्रैल 26**पिहानी में छात्राओं से छेड़छाड़, बाइक सवार मनचलों का आतंक जारी*
पिहानी में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आईटीआई से लौट रही छात्राओं के साथ आए दिन छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं।
आज फिर आईटीआई से वापस आ रही छात्राओं के साथ पीछे से आए बाइक सवार मनचले युवकों ने छेड़छाड़ करने की कोशिश की। इस घटना से परेशान होकर एक छात्रा ने स्थानीय थाने में तहरीर दी।
तहरीर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। छात्रा के अनुसार, जिन युवकों की तलाश की जा रही है, वे अक्सर इसी रास्ते पर छात्राओं को निशाना बनाते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, कस्बे के बाहर स्थित आईटीआई में अकेले आने-जाने वाली छात्राएं लंबे समय से इन मनचलों की हरकतों से परेशान हैं।
पूरा मामला पिहानी कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

More Stories
वाराणसी14जुलाई26*बीजेपी नेता ने धोखे में बुजुर्ग दंपति की जमीन करा ली बैनामा, बुजुर्ग दंपति लगा रहे न्याय की गुहार..
हमीरपुर14 जुलाई 2026*ग्राम प्रधान ने बृक्षारोपण कर गॉंव में बृक्ष बंटवाये
पूर्णिया बिहार 14 जुलाई26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में NEP-2020 को धरातल पर उतारने की तैयारी