हमीरपुर मौदहा 1 जुलाई*मौदहा हमीरपुर स्थानांतरण से परेशान ग्राम पंचायत अधिकारी ने शनिवार की तड़के अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतक के शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
नगर के मराठी पुरा निवासी अनुज कुमार माथुर 22 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद बांदा जनपद के जसपुरा ब्लॉक में ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर तैनात था। अनुज ने शनिवार की तड़के अपने घर में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी होते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतक के शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों का कहना है कि अधिकारियों द्वारा उसका जसपुरा ब्लॉक के ही दूसरे गांव में स्थानांतरण कर दिया था जिससे वह कई दिनों से परेशान था। अनुज के पिता राजेंद्र प्रसाद भी ग्राम विकास अधिकारी थे जिनकी मौत के बाद अनुज को नौकरी मिली थी। अनुज छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। घर का कमाऊ पूत होने के चलते उसके ऊपर बहनों की शादी करने के अलावा सभी जिम्मेदारियां थी। वह अपने रिश्तेदारों की मदद से अपनी बड़ी बहन की शादी के लिए लड़का खोज रहा था। इस घटना से मोहल्ले में शोक का माहौल है।
ब्यूरो चीफ हमीरपुर जितेंद्र कुमार
मौदहा तहसील रिपोर्टर
आशुतोष
More Stories
सुल्तानपुर 22 अक्टूबर 26*भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा पांडेय की स्कार्पियों ने दो कांस्टेबल को मारी टक्कर
कानपुर22 अक्टूबर 26*नकली और एक्सपायरी सीमेंट सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा, पुलिस की लापरवाही पर कोर्ट नाराज।
अयोध्या 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें