सुल्तानपुर6 मार्च 26*मकरीया बराहिमपुर के प्रांजल पंडित का IAS में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर*
सुल्तानपुर। जनपद सुल्तानपुर के थाना अखण्डनगर क्षेत्र के मकरीया बराहिमपुर गांव निवासी प्रांजल पंडित (शाश्वत पंडित) ने संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित IAS परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
प्रांजल पंडित, विपिन राय के पुत्र हैं, जो सम्मानित शिक्षक आनन्द द्विवेदी के परम मित्र बताए जाते हैं। इस सफलता पर शिक्षक आनन्द द्विवेदी ने खुशी जताते हुए बताया कि उनके भतीजे प्रांजल ने दूसरे ही प्रयास में देश की सर्वोच्च परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर लिया है।
उन्होंने कहा कि प्रांजल की मेहनत, लगन और अनुशासन का ही परिणाम है कि इतनी कम उम्र और कम प्रयासों में उन्हें यह बड़ी सफलता मिली है। प्रांजल की उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में अपार खुशी का माहौल है।
ग्रामीणों व शुभचिंतकों ने प्रांजल पंडित के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है !!

More Stories
लखीमपुर खीरी26 अप्रैल26*बसपा के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने गेहूं खरीद व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं
पंजाब26 अप्रैल 26*कहीं एक दिन में 50 विधायक न बदल जाएं… AAP के सात सांसद बीजेपी के हुए साथ तो कांग्रेस ने केजरीवाल को चेताया*
नई दिल्ली26 अप्रैल26* दिल्ली के शकूर बस्ती क्षेत्र में आधी रात भीषण आग, 100 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक*