सुल्तानपुर3मई26*अधीक्षण अभियंता ने दिए जांच कर ट्रांसफार्मर हटाने के आदेश*
सुल्तानपुर : घर के सामने लगे ट्रांसफार्मर में आए दिन आग लगने और दगने की घटना से परिजनों ने ट्रांसफार्मर दरवाजे के सामने से हटाए जाने की मांग उठाई है। पूरा मामला सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत निरसहिया गांव से जुड़ा हुआ है। स्थानीय निवासी त्रिभुवन सिंह ने अधीक्षण अभियंता को प्रार्थना पत्र देकर दरवाजे के सामने लगे ट्रांसफार्मर को हटाए जाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि लगातार इन ट्रांसफार्मर जलने और दगने की समस्या से जनजीवन पर खतरा बन गया है। नन्हे मुन्ने बच्चे, छात्र-छात्राएं और महिलाएं घर में असुरक्षित महसूस कर रही हैं। ट्रांसफार्मर से चिंगारी उठने के चलते कई बार अग्निकांड की घटनाएं हो चुकी हैं। अधीक्षण अभियंता को परिजनों और स्थानीय लोगों की तरफ से ज्ञापन देकर जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर करवाया जाने की मांग उठाई है। अधीक्षण अभियंता ने संबंधित अधिशासी अभियंता को जांच कर जनजीवन के खतरे को देखते हुए ट्रांसफार्मर हटाए जाने का निर्देश दिया है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 मई 26 जलालगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.36 किलो स्मैक के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
पूर्णिया बिहार 3 मई 26 दिल्ली में गूंजी पूर्णिया की मांग: विधायक खेमका ने रेल मंत्री से मांगी राजधानी और वंदे भारत
जोधपुर3मई26*पूर्व मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत का जन्मदिन अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा एवं माली सेना के नेतृत्व में मनाया गया।