सुल्तानपुर2सितम्बर25*प्राइवेट वाहनों पर पुलिस लोगो हटाने का अभियान शुरू*
सुल्तानपुर। जिले में पुलिस ने प्राइवेट वाहनों पर अवैध रूप से पुलिस का लोगो और नाम लिखकर चलने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर ऐसे वाहनों को रोका और कार्रवाई की।अखंडनगर से लखनऊ जाने वाली आशीष ट्रैवल्स की प्राइवेट बस पर पुलिस लिखा मिला। यातायात निरीक्षक राम निरंजन ने बस स्टेशन पर वाहन को रोककर बस से पुलिस सिंबल को मौके पर ही खुर्चवाया और वाहन स्वामी पर ₹2000 का जुर्माना लगाया।टीएसआई राम निरंजन ने बताया कि इस तरह से अवैध तरीके से पुलिस का लोगो या नाम लिखकर चलना अपराध है। ऐसे वाहनों को न केवल जुर्माना भरना पड़ेगा बल्कि जरूरत पड़ने पर वाहन सीज भी किया जाएगा।पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि हाइवे पर फर्राटे भरने वाले प्राइवेट वाहन चालक इस तरह की हरकत से बाज आएं,वरना सख्त कार्रवाई होगी।

More Stories
भागलपुर19जुलाई26*बबरगंज थानान्तर्गत 58.61 ग्राम बाउन शुगर के साथ एक विधि विरूद्ध बालक निरूद्ध,
भागलपुर19जुलाई26*कहलगांव रेलवे स्टेशन के बाहर फूड वैन का हुआ शुभारंभ
मथुरा 19 जुलाई 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को कुल 392 ग्राम अवैध गाँजा सहित किया गया गिरफ्तार ।*