April 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सुल्तानपुर28अगस्त23*पुलिसिया थ्यौरी अदालत में हुई धड़ाम*

सुल्तानपुर28अगस्त23*पुलिसिया थ्यौरी अदालत में हुई धड़ाम*

सुल्तानपुर28अगस्त23*पुलिसिया थ्यौरी अदालत में हुई धड़ाम*

 

*मनगू हत्या मामले में पूर्वमंत्री के पीआरओ समेत सभी आरोपी हुए बरी*

*सुल्तानपुर*

मनगू हत्याकांड में पूर्व कैबिनेट मंत्री के पीआरओ कृपा शंकर त्रिपाठी समेत सभी आरोपियों को कोर्ट ने दोषमुक्त करार दिया है।
कथित भैस चोर मनगू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ग्रामीणों का आरोप था कि भैंस चोर मनगू को गांव वालों ने पकड़ कर सुरक्षित पुलिस को सौंप दिया था। लेकिन पुलिस ने भैंस चोर को थाने में पीट कर मार डाला था। थाने में मनगू की मौत के बाद पुलिस ने पूर्वमंत्री जय नारायण तिवारी के पीआरओ रहे कूरेभार थाना क्षेत्र के नंदापुर गांव निवासी कृपा शंकर त्रिपाठी और उनके छोटे भाई प्रभाकर त्रिपाठी व पुत्र राजीव लोचन त्रिपाठी व गांव के ही कृष्णानंद त्रिपाठी,राम आधार व त्रिलोकीनाथ को नामजद आरोपी बनाया था।गुडवर्क दिखाने के चक्कर में पुलिस ने प्रकरण के तुरंत बाद आनन-फानन में नंदापुर गांव निवासी आशुतोष त्रिपाठी, संतोष कुमार व मनीष श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि सी बी सीआई डी ने जांच के दौरान तीनों को क्लीन चिट दे दी थी।@अजीत श्रीवास्तव दद्दा, सुल्तानपुर।

Taza Khabar