पंजाब 28 अगस्त 2023* अंतर्राष्ट्रीय कड़वासरा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 28 अगस्त 2023* अंतर्राष्ट्रीय कड़वासरा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
अबोहर, 28 अगस्त (शर्मा/सोनू): गांव रामसरा में अंतर्राष्ट्रीय कड़वासरा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्री गणपति एवम कंपटीशन लाइब्रेरी रामसरा के साथ प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन आदर्श पब्लिक स्कूल में किया गया। इस कार्यक्रम में हाल ही में विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित हुए गांव रामसरा के 50 से ज्यादा बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्री राम सिंह कड़वासरा अध्यक्ष अंतराष्ट्रीय कड़वासरा चेरिटेबल ट्रस्ट मुख्य अतिथि एवम श्री कश्मीर लाल लूणा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में बच्चों को सम्मानित किया। गांव से काफी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों ने पहुंच कर बच्चों का हौंसला बढ़ाया। जिक्रयोग है कि पिछले एक साल में रामसरा गांव के 50 से ज्यादा बच्चे विभिन्न सरकारी सेवाओं में सिलेक्ट हुए। गांव से एडवोकेट श्री सुरीन कड़वासरा, श्री शिव प्रकाश कडवासरा,श्री विनोद कड़वासरा, श्री रामकरण कड़वासरा , श्री जेमल राम, श्री संदीप कड़वासरा, श्री जयप्रकाश कड़वासरा, श्री कमल नंबरदार , रामबिलास शर्मा, मास्टर मदन लाल एवम कड़वासरा परिवार के गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में पहुंच कर बच्चों को भविष्य के शुभ कामनाएं दी। गणपति लाइब्रेरी व कंपटीशन लाइब्रेरी के संचालक श्री राय साहब एवम श्री राम ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में मंच संचालन श्री अशोक कड़वासरा ने किया।
फोटो: ,समारोह में उपस्थिति अतिथि व अन्य।

More Stories
भागलपुर25जुलाई26*भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
सुल्तानपुर25जुलाई26*सुलतानपुर में सपा का बड़ा दांव: तेज-तर्रार नफीसा खातून बनीं समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष*