सुल्तानपुर24अगस्त26*राष्ट्रगान के अपमान पर भड़के कांग्रेसी, कोतवाली में दी तहरीर*
*राष्ट्रगान की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं,दोषी पर हो कठोर कार्यवाही: शकील अंसारी*
सुल्तानपुर। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा और शहर अध्यक्ष शकील अंसारी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। इस दौरान शहर अध्यक्ष शकील अंसारी की ओर से पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कथित रूप से राष्ट्रगान के अपमान से जुड़े मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की गई। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त पर्यवेक्षक अनीस खान भी मौजूद रहे। शिकायती पत्र में कहा गया है कि 22 अगस्त 2026 की शाम करीब 8 बजे ऊनवा के पूरन नगर स्थित एमबीएस इंटर कॉलेज परिसर में 46वें प्रांतीय अधिवेशन एवं शैक्षिक संगोष्ठी कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। शिकायतकर्ता शहर अध्यक्ष शकील अंसारी का आरोप है कि इसके तत्काल बाद राष्ट्रगान बजाया गया, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष मंच से नीचे उतरकर कार्यक्रम स्थल से बाहर चले गए और अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गए। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसके बाद राष्ट्रगान और संवैधानिक पद की गरिमा को लेकर सवाल उठे। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस से वायरल वीडियो तथा कार्यक्रम स्थल पर उपलब्ध सीसीटीवी/वीडियो फुटेज की निष्पक्ष जांच कराने, कार्यक्रम के आयोजकों, प्रत्यक्षदर्शियों एवं संबंधित अधिकारियों के बयान दर्ज करने तथा जांच में कानून का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की।कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि राष्ट्रगान देश की आन-बान और सम्मान का प्रतीक है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो दोषी के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा, “हमने पुलिस को उपलब्ध साक्ष्यों और वीडियो फुटेज की निष्पक्ष जांच के लिए तहरीर दी है। हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति को राजनीतिक रूप से निशाना बनाना नहीं, बल्कि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाना और राष्ट्रगान की गरिमा सुनिश्चित करना है। वही कोतवाली पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर मामले की जांच करने और जांच में तथ्य सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त पर्यवेक्षक अनीस खान सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी, ओपी चौधरी, ओम प्रकाश सिंह, सलाहुद्दीन हाशमी, राजेश तिवारी, आवेश अहमद, फिरोज अहमद, रणजीत सिंह सलूजा, जफर खान, निकलेश सरोज, नंदलाल मौर्य, हामिद राईन, मोहित तिवारी, हर्ष नारायण शुक्ला, सुरेश चंद्र मिश्रा, मोहसिन सलीम, इमरान अहमद, शहबाज खान, आरबी पाण्डेय, सुब्रत सिंह,विजयपाल गौतम,राहुल त्रिपाठी, वरुण मिश्र,इकराम खान,जनेश्वर मिश्र, अखण्ड मिश्रा,समेत दर्जनों कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
कौशाम्बी24अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पूर्णिया बिहार 24 अगस्त 26* डीएम ने साप्ताहिक समीक्षा में संत रविदास विकास शिविर की तैयारी का दिया निर्देश
लखनऊ24अगस्त26*महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार*