सुल्तानपुर12जुलाई26*राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने किया वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ*
सुलतानपुर, 12 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत लंभुआ क्षेत्र के ग्राम पटखौली स्थित समरस वन में हरिशंकरी (पीपल, पाकड़ एवं बरगद) का पौधरोपण कर वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में मंडलायुक्त राजेश कुमार, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक चारू निगम, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, विधायक सीताराम वर्मा सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं को फलदार पौधों का वितरण किया गया तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
राज्यमंत्री ने कहा कि पौधरोपण के साथ उसका संरक्षण भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य के अंतर्गत जनपद सुलतानपुर में 53.15 लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
रामजी विश्वकर्मा, सह-संपादक, विश्व सहारा ने कार्यक्रम की मीडिया कवरेज करते हुए बताया कि जनभागीदारी से चलाया जा रहा यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

More Stories
मथुरा 12 जुलाई 26 रिफाइनरी क्षेत्र के हरी धाम कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान में अज्ञात शव बरामद*
बांदा 12 जुलाई 26*थाना बिसंडा पुलिस द्वारा महिला की धारदार हथियार से हत्या करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार ।
बांदा 12 जुलाई 26* साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते 09 सदस्यों को किया गया गिरफ्तार*