सुल्तानपुर ब्रेकिंग
सुल्तानपुर ५ दिसम्बर २०२५ * स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित रक्त कोष में शुक्रवार सुबह 10 बजे से एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
सुल्तानपुर * स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित रक्त कोष में शुक्रवार सुबह 10 बजे से एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.के. मिश्रा और डॉ. सुपर्णा ने संयुक्त रूप से किया।शिविर में दो दर्जन से अधिक रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सीएमएस डॉ. आर.के. मिश्रा ने कहा,
“रक्तदान से शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। स्वस्थ व्यक्ति वर्ष में कम से कम तीन बार रक्तदान कर सकता है।शिविर में आलोक सिंह, आलोक झा, मेराज अहमद सहित बैंक के कई कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।रक्तदान कार्यक्रम को सफल बनाने में रक्त कोष के कर्मियों विजय चंद्र चौधरी, अवनीश शाह, अनुराग गुप्ता, अनुराग पांडे, संजू और रंजना कुमारी का सराहनीय योगदान रहा।

More Stories
पूर्णिया बिहार 14 अगस्त26 *जश्न-ए-आजादी से पहले जुनून की लहर: अररिया कॉलेज में देशभक्ति का महाकुंभ, तालियों से गूंजा सभागार*
कौशाम्बी14अगस्त2026*भवंस मेहता डिग्री कॉलेज ने निकाली तिरंगा यात्रा*
हल्द्वानी14अगस्त26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने बच्चों को तिरंगा वितरण कर हर घर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया