सुल्तानपुर १८ दिसम्बर २५ * सुल्तानपुर में अवैध शराब के निर्माण न करने के कड़े निर्देश दिए गये
आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी महोदय, सुल्तानपुर ,उप आबकारी आयुक्त, अयोध्या प्रभार के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में श्री संजय कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 लम्भुआ मय स्टाफ सर्वश्री शेष प्रताप सिंह, विजय बहादुर सरोज आबकारी सिपाही द्वारा छतौना कलां तथा आस पास के ईंट भट्टा पर दबिश दी गयी। आबकारी टीम द्वारा लगभग 14 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी तथा मौके पर 100 किग्रा० लहन नष्ट करते हुये कुल 01 अभियोग उत्तर प्रदेश आबकारी एक्ट की सुसंगत धारा में पंजीकृत किए गए। ईंट भट्ठा मालिक को अवैध शराब के निर्माण न करने के कड़े निर्देश दिए गये । टीम द्वारा लोगों से किसी भी प्रकार से अवैध शराब का सेवन न करने की अपील की गयी अन्यथा उनके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। इसके अतिरिक्त आबकारी निरीक्षक द्वारा देशी शराब, कंपोजिट की दुकानों एवं ढाबा का निरीक्षण किया गया। दुकानो पर उपलब्ध स्टाक का सत्यापन करते हुये बोतलों पर लगे क्यू आर कोड चेक किया गया, जिसमें किसी प्रकार का छेड़छाड़ किया जाना नहीं पाया गया। टीम में वाहन चालक कलीम सम्मिलित रहे।

More Stories
कानपुर नगर28जुलाई26*देर रात नशे में धुत लोडर चालक का तांडव, कई दुकानें तोड़ीं, मारी टक्कर टला बड़ा हादसा*
नई दिल्ली28जुलाई26*18 वर्ष से कम उम्र के उन सभी गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को रिहा करे-सुप्रीम कोर्ट
जालौन28जुलाई26*जालौन पुलिस ने पकड़ा एक शातिर बदमाश