सुल्तानपुर ११ फ़रवरी2६ * काउंसिल ने की पुलिस अधीक्षक से मुलाकात, मिला आश्वासन समस्याओं से मिलेगी निजात
सुल्तानपुर :-कॉउन्सिल ऑफ़ उद्योग व्यापार मंच के जनपद पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह के नेतृत्व में नवागत पुलिस अधीक्षक चारू निगम का पुष्पगुच्छ देते हुये स्वागत किया,महिला मोर्चा की प्रभारी दलबीर यादव के नेतृत्व में महिला सदस्यों ने अंगवस्त्र पहना कर तो जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता व महामंत्री राजेश माहेश्वरी ने अभिनन्दन पत्र सौंप कर किया अभिनन्दन।
संक्षिप्त मुलाक़ात में व्यापारियों द्वारा सुरक्षा व जाम की समस्या से अवगत कराने पर पुलिस अधीक्षक ने शीघ्र ही चरणबद्ध तरीके व व्यापारियों के सहयोग से सभी समस्याओं से निजात का आश्वासन दिया।
मुलाक़ात करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह,जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता,महामंत्री राजेश माहेश्वरी,महिला मोर्चा प्रभारी दलबीर कौर यादव,जिला कोषाध्यक्ष बबिता जैन,आरुषि जैन,अरविन्द द्विवेदी,संतोष जायसवाल,दिनेश यादव,मनोज जैन,माणिक लाल आदि उपस्थित रहे !!

More Stories
हरिद्वार13जुलाई26*परम पूज्य सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज* के पावन सान्निध्य में यह दिव्य उत्सव भक्ति, भाव और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है
पूर्णिया13जुलाई26*अधिकारियों की विदाई और स्वागत, मुखिया अनवर ने दी शुभकामनाएं
कौशाम्बी13जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें