February 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सुल्तानपुर १० फ़रवरी २६ * संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवती की मौत से परिवार में मचा कोहराम

सुल्तानपुर १० फ़रवरी २६ * संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवती की मौत से परिवार में मचा कोहराम,बहन की मौत के बाद जीजा से हुई थी ज्योति की शादी

ब्रेकिंग न्यूज़

सुल्तानपुर १० फ़रवरी २६ * संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवती की मौत से परिवार में मचा कोहराम,बहन की मौत के बाद जीजा से हुई थी ज्योति की शादी

पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही मामला,जांच जारी

सुलतानपुर-देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आरडीह(दलापुर) गांव में सोमवार शाम एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान ज्योति के रूप में हुई है,जिसकी शादी करीब एक वर्ष पूर्व जीजा से कराई गई थी।
जानकारी के अनुसार दलापुर गांव निवासी ज्ञान प्रकाश कोरी का पहला विवाह सातनपुर गांव की पूनम से हुआ था। दोनों से एक बेटी भी हुई,जो पांच वर्ष की है। करीब तीन वर्ष पूर्व पूनम दोबारा गर्भवती हुई थी,लेकिन प्रसव के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद मासूम बेटी की देखभाल के लिए परिवार की सहमति से पूनम की छोटी बहन ज्योति का विवाह ज्ञान प्रकाश कोरी से मार्च 2025 में कराया गया था। बताया जाता है कि करीब पखवारे भर पहले ज्योति अपने मायके सातनपुर गई थी,जहां उसे लेने पहुंचे पति ज्ञान प्रकाश के साथ किसी बात को लेकर हल्का विवाद भी हुआ था। इसके बाद वह ससुराल लौट आई थी। सोमवार शाम घर के कमरे में उसका शव फंदे से लटका पाया गया,जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता,जो दिल्ली में रहते हैं, उनके घर लौटने की सूचना है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है,हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Taza Khabar