March 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

WhatsApp Image 2026-..._imresizer (4)

सुल्तानपुर ०१ मार्च २६ * होली और रमजान त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक

सुल्तानपुर ०१ मार्च २६ * होली और रमजान त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक

जनपद के थाना कूरेभार परिसर में आयोजित हुई बैठक कल सांयकाल

आयोजित बैठक में थाना प्रभारी संदीप त्रिपाठी व एस एस आई राजेश कुमार यादव ने आगामी रमजान और होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की

जहां पर श्री त्रिपाठी ने त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया “साथ ही साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट शेयर करने से बचने की भी सलाह दी।

यही ही नहीं श्री त्रिपाठी ने कहा कि हमारे थाना क्षेत्र में यदि कोई भी व्यक्ति नकली शराब बना रहा हो तो उसकी सूचना हमें दें या कोई अराजक तत्व अशांति फैला रहा है तो उसकी सूचना प्रशासन को दें ताकि उस पर समय रहते कार्यवाही की जाये।

वहीं बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान,कोटेदार व अन्य संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

वहीं थाना प्रभारी ने सभी धर्मगुरुओं,और नागरिकों से दोनों पर्व प्रेम,आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

जहां पर उन्होंने कहा कि किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं होगी और शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही साथ होलिका दहन शांतिपूर्वक एवं बिना भेदभाव के मनाने पर जोर दिया गया।

होली पर तेज आवाज में डीजे बजाने पर भी कार्रवाई की जाएगी साथ ही साथ डीजे बजाने के दौरान दिव्यांगजनों का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी गई।

साथ ही साथ श्री त्रिपाठी ने बताया कि त्योहार के दौरान प्रशासन की मोबाइल टीम क्षेत्र में निगरानी भी करेगी।

वहीं बैठक में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान, धर्मगुरु व समाजसेवी भारी संख्या में रहे मौजूद
ब्यूरो रिपोर्ट

Taza Khabar