सुल्तानपुर 4 फरवरी 26 * रोडरेज की सनसनीखेज घटना आई सामने। …..
बंधुआ कला थाना क्षेत्र के सहाबागंज ओवरब्रिज के पास रोडरेज की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मशहूर कॉमेडियन व यू-ट्यूब गायक संजय यादव की स्कॉर्पियो और एक स्कूल वैन की टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गई। आरोप है कि संजय यादव ने अपने साथियों शिवा यादव और सचिन के साथ मिलकर वैन चालक की पिटाई कर दी,जिससे उसका सिर फट गया। टक्कर में स्कूल वैन भी क्षतिग्रस्त हो गई।पीड़ित हरीश वर्मा निवासी मुडुई नेवादा ने बताया कि वह पिकौरा स्थित केदारनाथ पब्लिक स्कूल की वैन चलाता है। पेट्रोल भराकर घर लौटते समय सहाबागंज ओवरब्रिज के पास बाजार की ओर से आ रही स्कॉर्पियो ने वैन में टक्कर मार दी। आरोप है कि वाहन से उतरे लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे चलाए और रॉड से हमला कर दिया। घटना के समय हरीश के साथ मौजूद एक अन्य युवक के साथ भी बीच-बचाव करने पर बदतमीजी की गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि घायल चालक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर में मेडिकल कराया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है !!

More Stories
भागलपुर 6 सितंबर 26*भागलपुर आरडी एकेडमी स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया
लखनऊ 6 सितम्बर 26*चित्रकूट में बाढ़ और अतिवृष्टि पर सीएम योगी सख्त, राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा
लखनऊ 6 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*