August 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सुल्तानपुर 27अगस्त 2026*पीछे से ट्रक ने बस में मारी टक्कर,तीन यात्रियों की मौत*

सुल्तानपुर 27अगस्त 2026*पीछे से ट्रक ने बस में मारी टक्कर,तीन यात्रियों की मौत*

सुल्तानपुर 27अगस्त 2026*पीछे से ट्रक ने बस में मारी टक्कर,तीन यात्रियों की मौत*

सुल्तानपुर से संतोष तिवारी की खास खबर यूपीआजतक 

सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार भोर तेज रफ्तार ट्रक ने गुड़गांव से बिहार जा रही बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बल्दीराय थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 96 के पास हुए हादसे में बस सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई,जबकि 11 लोग घायल हो गए।हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई।सूचना मिलते ही एसडीएम प्रभात सिंह,सीओ आशुतोष कुमार और थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकलवाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय भेजा।गंभीर घायलों का उपचार कराया जा रहा है।हादसे में जान गंवाने वाले तीन यात्रियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने तीन यात्रियों की मौत और 11 के घायल होने की पुष्टि की है।