सुल्तानपुर 11दिसम्बर 25*पुलिस पर हमले के दो मुख्य आरोपी अब भी फरार,22 दिन बाद भी गिरफ्तारी दूर*
*नवागत हलियापुर थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि की पहली बड़ी परीक्षा*
सुल्तानपुर।हलियापुर थाना क्षेत्र के डोभियारा लाला का पुरवा गांव में 20 नवंबर को दबिश देने गई पुलिस टीम पर हुए हमले को 22 दिन गुजर गए, लेकिन पुलिस पर जानलेवा हमला कर सरकारी असलहा और कारतूस लूट ले जाने वाले मुख्य आरोपी आदर्श सिंह और उसके पिता दशरथ सिंह अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महकमे में लगातार बेचैनी बनी हुई है।घटना के दिन अयोध्या के कुमारगंज थाना क्षेत्र से पहुंचे दो दारोगा और एक सिपाही पर आरोपियों ने हमला बोल दिया था। हाथापाई के दौरान उनकी सर्विस रिवॉल्वर, मैग्जीन, दस कारतूस और मोबाइल फोन लूट लिए गए थे। मामले के खुलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गईं।हलियापुर पुलिस ने तीन दिन बाद शिवम सिंह, अखिलेश सिंह उर्फ अखिल, प्रमिला सिंह और शिवानी सिंह को गिरफ्तार कर लूटी गई सरकारी पिस्टल व कारतूस बरामद तो कर लिए, लेकिन घटना के दो मुख्य आरोपी अब भी फरार हैं और लगातार पुलिस को चकमा दे रहे हैं।इस बीच नवागत थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि के सामने यह केस उनकी कार्यशैली की पहली बड़ी चुनौती बनकर खड़ा है। संभावित ठिकानों पर दबिशें जारी हैं,लेकिन अभी तक कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी है।स्थानीय स्तर पर यह सवाल भी तेजी से उठ रहा है कि पुलिस पर हमले जैसे गंभीर मामले में आरोपी इतने दिनों तक फरारी कैसे काट रहे हैं।

More Stories
लखनऊ १९ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
महोबा १९ जून २०२६ * बरगद और पीपल के पेड़ कटे, कार्रवाई कंपनी पर नहीं किसानों पर ठोंका जुर्माना
गाज़ियाबाद १९ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर गाजियाबाद की कुछ महत्वपूर्ण खबरे