सुलतानपुर 07.07.2026*थाना कोतवाली कादीपुर पुलिस द्वारा 02 नफर वारंटी गिरफ्तार*
सुल्तानपुर *श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी कादीपुर के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली कादीपुर पुलिस टीम द्वारा वाद संख्या 8501/24, धारा 323/504 भादवि से संबंधित गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में अभियुक्ता अनीता देवी पत्नी पन्नालाल तथा अभियुक्त पप्पू पुत्र ननकऊ, निवासीगण कस्बा कादीपुर, विवेकनगर, थाना कादीपुर, जनपद सुलतानपुर को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*गिरफ्तार वारंटी-*
1.अनीता देवी पत्नी पन्नालाल, उम्र करीब 56 वर्ष।
2.पप्पू पुत्र ननकऊ, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी कस्बा कादीपुर, विवेकनगर, थाना कादीपुर, जनपद सुलतानपुर।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1.उ0नि0 सगीर मुहम्मद
2.म0का0 शिल्पा
3.म0का0 आरती शर्मा
4.हो0गा0 शिव बाबू सिंह

More Stories
बांदा7जुलाई26*भारी बारिश से पंडित जैन ग्राउंड जलमग्न, 9 जुलाई को सीएम योगी की जनसभा पर असर**
कानपुर नगर7जुलाई26*पत्रकारों की सुरक्षा और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग
नई दिल्ली ७ जुलाई २६**भारत की सिलिकॉन वैली: मोदी ने सेमीकंडक्टर प्लांट का किया उद्घाटन;