सहारनपुर30सितम्बर25*विधायक देवेंद्र निम ने दुकानदारों को बताए जी एस टी घटने के फायदे*
*तल्हेडी बुजुर्ग-* क्षेत्रीय विधायक ने तल्हेडी कस्बे में पहुंचकर व्यापारियों को जीएसटी घटने के फायदे बताएं।
सोमवार को भाजपा के *क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम* कार्यकर्ताओं के साथ तल्हेडी बुजुर्ग कस्बे में पहुंचे और व्यापारियों को जीएसटी घटने के फायदे गिनाए। *उन्होंने कहा कि* सरकार द्वारा जीएसटी घटाने से व्यापारी वर्ग को तो लाभ प्राप्त होगा वहीं आम जनता को भी काफी राहत पहुंचेगी। जीएसटी के फायदों के साथ साथ श्री निम ने स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक करते हुए कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। पर्यावरण शुद्ध होगा तभी हम विभिन्न प्रकार की बिमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। इस दौरान *स्थानीय दुकानदारों ओम कुमार, देवेन्द्र सैनी, बबलू पाल,अमित त्यागी, बबलू चौधरी आदि ने* सरकार के इस प्रभावी कदम की सराहना करते हुए कहा कि जीएसटी घटने से सामान की खरीदारी करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर *नागल मंडल अध्यक्ष हरीश त्यागी, पूर्व नागल मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौधरी, अरुण त्यागी,अमित त्यागी,जोनी त्यागी, हिमांशु त्यागी, बबलू सैनी, मनोहरपुर ग्राम प्रधान बाबूराम,सुनील चौधरी, दिनेश आर्य, प्रीतम सैनी, हिमांशु पुत्र बोबी त्यागी, धर्म सिंह सैनी के साथ सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं* ने सहभागिता निभाई।

More Stories
भागलपुर10जून26*चोरी मामले में 48 घंटे के अन्दर कांड में संलिप्त एक अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी10जून26*काशी में मीट-मछली की दुकानें बाहर,लेकिन नॉनवेज होटल अंदर,आखिर यह कैसा नियम?
गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी 10जून26*शिवमंदिर कॉरिडोर को लेकर गिरी बिरादरी में ही तनातनी सामने आ गई है।