सहारनपुर30सितम्बर25*कैंब्रिज स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व*
*तल्हेडी बुजुर्ग-* कस्बे के कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में *चैयरमेन प्रमोद त्यागी के नेतृत्व* में दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा रामायण के प्रसंगों पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें रावण के विशाल पुतले का निर्माण और उसका दहन आकर्षण का केन्द्र बना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए *स्कूल प्रबंधक प्रमोद त्यागी ने बताया कि* दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का अनूठा उदाहरण पेश करता है। इस अवसर पर विद्यालय की *प्रधानाचार्य श्रीमती रेनू शर्मा, उप प्रधानाचार्य सोमनाथ त्यागी व अध्यापक गणों के साथ समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित* रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 12 मार्च 26 नीतीश कुमार का पूर्णिया दौरा : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में बड़े ऐलान
अयोध्या १२ मार्च २६ * रसोई गैस की किल्लत को लेकर सड़क पर उतरे सपाई, किया प्रदर्शन-सौंपा ज्ञापन
अयोध्या १२ मार्च २६ * रसोई गैस को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन 14 को