सहारनपुर30सितम्बर25* श्री गांधी वैदिक इंटर कॉलेज में होगा जूनियर कबड्डी टीम का चयन*
*तल्हेडी बुजुर्ग-* जिला कबड्डी एसोसिएशन के *चैयरमेन व पूर्व ब्लाक प्रमुख विजेंद्र चौधरी* ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक जनपद एटा में जूनियर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें जनपद सहारनपुर की टीम भी प्रतिभागी करेगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करने वाली जूनियर कबड्डी टीम का चयन करने के लिए गुरुवार को तल्हेडी बुजुर्ग क्षेत्र के गांव चन्देना कोली स्थित श्री गांधी वैदिक इंटर कॉलेज में ट्रायल किया जाएगा। जिसमें प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की उम्र 20 वर्ष से कम और वजन 75 किलोग्राम भार से कम तय किया गया है। *जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष ईशांत चौधरी व जिला सचिव निशांत कुमार* ने बताया कि ट्रायल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी अपना ओरिजिनल आधार कार्ड व छाया प्रति आवश्य लेकर आए।

More Stories
पूर्णिया बिहार 12 मार्च 26 नीतीश कुमार का पूर्णिया दौरा : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में बड़े ऐलान
अयोध्या १२ मार्च २६ * रसोई गैस की किल्लत को लेकर सड़क पर उतरे सपाई, किया प्रदर्शन-सौंपा ज्ञापन
अयोध्या १२ मार्च २६ * रसोई गैस को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन 14 को