सहारनपुर28अगस्त24*थाना जनकपुरी,थाना देहात कोतवाली,थाना फतेहपुर,थाना तीतरो एवम थाना रामपुर मनिहारान प्रभारियों की बडी कार्रवाई*
*➡️थाना जनकपुरी प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई,,वाहन चोर,चोरी की बाईक के साथ गिरफ्तार*
*➡️इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह की ही पुलिस टीम ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखते हुए तीन लोगों का शांतिभंग में किया चालान*
*➡️थाना देहात कोतवाली प्रभारी चन्द्रसेन की पुलिस टीम की छूराधारी बदमाश पर बडी कार्रवाई,नाजायज छुरे के साथ गिरफ्तार*
*➡️थाना फतेहपुर प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार की पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी,,गुमशुदा नाबालिग लड़के को सकुशल बरामद कर,किया परिजनों के सुपुर्द,,एक शातिर वारंटी भी हुआ गिरफ्तार*
*➡️थाना तीतरों प्रभारी संजीव शर्मा के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने पकड़ा एक शराब माफिया,45 पाऊच देशी शराब बरामद*
*➡️थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी संतोष कुमार त्यागी की पुलिस टीम की जानलेवा हमला करने वाले पर जबरदस्त कार्रवाई,गिरफ्तार*
*➡️एसएसपी रोहित सिंह सजवान,एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई*
*सहारनपुर*/
अपराध करने वालों से सख्ती से निपट जेल की हवा खिलाने वाले *थाना जनकपुरी प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह* ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक शातिर वाहन चोर आशीष पुत्र अनील निवासी जनता रोड स्थित वाल्मीकि बस्ती को गिरफतार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।आपको बता दें,कि यह बाईक इस वाहन चोर आशीष ने कांवड़ यात्रा के दौरान देहरादून रोड स्थित मधुबन पैलेस के पास से चुराई थी,जिसकी रिपोर्ट हरियाणा के कैथल निवासी वाहन स्वामी सचिन ने थाना जनकपुरी में दर्ज़ कराई थी,इसी वाहन चोरी के मामले में अभियुक्त आशीष फरार चल रहा था,जिसे *इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक एवम राकेश केमिकल चौकी प्रभारी शैलेन्द्र सिंह सिरोही ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से चोरी की बाईक सहित पकड़ लिया।जबकि *इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह* की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक विजय सिंह एवम रवि ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखते हुए क्षेत्र की शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले तीन अभियुक्तों सुमित पुत्र राकेश व अमित पुत्र राकेश दोनों ही निवासी प्रशांत विहार कालोनी, चकहरेटी एवम फैसल पुत्र अकरम निवासी चिलकाना रोड हलालपुर का शांतिभंग में किया चालान।इसके अतिरिक्त *थाना देहात कोतवाली प्रभारी चन्द्रसेन सैनी* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने आज बड़ी जबरदस्त कार्रवाई करते हुए एक छुराधारी बदमाश फैजान पुत्र अब्दुल उर्फ बाबू निवासी कैलाश विहार को मढ़ तिराहे से एक नाजायज छुरे के साथ किया गिरफतार।इसके अलावा *थाना फतेहपुर प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक आकाश कुमार व कृष्ण कुमार ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक गुमशुदा 15 वर्षीय बच्चै को तलाशने के बाद सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।यह 15 वर्षीय लड़का बिना बताए घर से चला गया था,गुम हुए बच्चे के पिता पहल सिह ने एक तहरीर थाना फतेहपुर पुलिस को भी दी थी,जिस पर *थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार* की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों की सुपुर्दगी मे दे दिया।बाद में अपने बच्चे को सकुशल देख परिजनों ने *थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार* व उनकी पुरी पुलिस टीम का दिल से धन्यवाद अदा किया।इसके अतिरिक्त *थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार* की ही पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर अंकित कुमार ने मय हमराही फोर्स के सहयोग से माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए एक शातिर वारंटी मुनेन्द्र पांडेय पुत्र रामसुख पांडेय निवासी टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड को किया गिरफतार।इसके अलावा *थाना तीतरों प्रभारी संजीव शर्मा* के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक रामेश्वर सिंह ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चेकिंग के दौरान झाडवन बस स्टैंड से एक शराब माफिया हिमांशु पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी गांव राजपुर लतीफपुर थाना गंगौह को 45 पाऊच अवैध देशी शराब के साथ किया गिरफतार।जबकि *थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी संतोष कुमार त्यागी* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक नितिन कुमार ने मय हमराही फोर्स के सहयोग से आज धमाकेदार खुलासा करते हुए जानलेवा हमले में फरार चल रहे एक अभियुक्त मोनू पुत्र रामसिंह निवासी मोहनपुर गाड़ा को बम्बा की पुलिया के पास से वारदात के मात्र 5 घंटे के अंदर किया गिरफतार।यह कार्रवाई *इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी* के दिशा निर्देश पर की गई।
*✍️रिपोर्ट-सुरेन्द्र चौहान/कमल कश्यप*

More Stories
नई दिल्ली11अगस्त26*आयुष्मान भारत के नियमों का उल्लंघन करने वाले 2359 अस्पतालों को लिस्ट से हटाया, 1200 अस्पताल निलंबित*
New Delhi 11 August 2026*Today TODAYS TOP NEWS*
नई दिल्ली11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*