सहारनपुर27जुलाई26*कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद थामेंगे सपा का दामन*
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री और वरिष्ठ नेता स्व. काजी रशीद मसूद के पौत्र शायान मसूद जल्द समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। लोकसभा चुनाव में इमरान के लिए पूरी ताकत से प्रचार में जुटे शायान के इस कदम की चर्चा ने लखनऊ तक सियासी हलचल बढ़ा दी है। सियासी गलियारों में इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
राजनीतिक सूत्रों के अनुसार शायान मसूद की समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत अंतिम दौर में है। माना जा रहा है कि जल्द ही उन्हें औपचारिक रूप से समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई जा सकती है। हालांकि अभी तक किसी दल की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। शायान मसूद सहारनपुर की राजनीति के सबसे प्रभावशाली परिवारों में से एक से आते हैं। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर मुस्लिम नेता रहे स्वर्गीय काजी रशीद मसूद के पौत्र तथा शाजान मसूद के पुत्र हैं।
इसके अलावा वह कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद भी हैं। सपा सरकार में वह पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रह चुके हैं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उनकी अलग राजनीतिक पहचान है। दिलचस्प बात है कि हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में शायान मसूद ने कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में पूरे जिले में व्यापक जनसंपर्क और चुनाव प्रचार किया था। उन्होंने कई जनसभाओं, नुक्कड़ बैठकों और चुनावी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई थी। ऐसे में अब उनके सपा में जाने की चर्चा ने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है।
More Stories
महेवा इटावा 13 सितंबर 26*ब्लॉक स्थापना दिवस पर विशेष
हाजीपुर 13 सितंबर2026,अखिल भारतीय रेलवे खानपान लाईसेंसीज वेलफेयर एसोसिएशन की एक विचार विमर्श सभा का आयोजन किया
पूर्णिया बिहार 13 सितंबर 26 श्रकांग्रेस के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान के निधन पर कांग्रेस में शोक