*सहारनपुर24अप्रैल25जिले में स्कूल कॉलेजों में चलेगा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जागरूकता अभियान*
*जिलाधिकारी ने शिक्षाविद सुरेन्द्र चौहान को बनाया कोआर्डिनेटर*
_______________________
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत आगामी 3 मई तक जनपद के अलग-अलग स्कूल कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया के दुष्परिणामों एवं आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स, गुड टच व बैड टच तथा सभी हैल्प लाइन नम्बरों के बारे में जागरूक किया जायेगा। जिसके लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल ने प्रोग्रेसिव स्कूल्स सोसायटी के संयोजक व वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र चौहान को कोर्डिनेटर नियुक्त किया है। नवनियुक्त कोआर्डिनेटर सुरेन्द्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 3 मई तक जनपद के अलग-अलग स्कूल कॉलेजों में आयोजित होने वाले जागरूकता अभियान के तहत शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग व महिला कल्याण विभाग के मास्टर ट्रेनर की टीमें बनायी गयी है, जो निर्धारित तिथि पर स्कूल कालेजों में सोशल मीडिया के दुष्परिणामों एवं आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स, गुड टच व बैड टच तथा सभी हैल्प लाइन नम्बरों के बारे में जागरूक करेंगे। इसके अलावा छात्र-छात्राओं के दुर

More Stories
मथुरा 11 जून 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू के साथ किया गिरफ्तार ।*
बांदा 11 जून 26*बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पुल के पास बेखौफ बालू का अवैध खनन, 200 मीटर दूर से ट्रैक्टरों से चोरी –
मथुरा 11 जून 26*थाना जैत पुलिस द्वारा धोखाधडी करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*