सहारनपुर23जून24*थाना मिर्जापुर,थाना जनकपुरी,थाना चिलकाना,थाना नानौता एवम थाना सरसावा प्रभारियों की बडी कार्रवाई*
*🔷थाना मिर्जापुर प्रभारी बीनू सिंह चौधरी की पुलिस टीम का गौकशी करने वालों पर चला जोरदार चाबुक,मात्र 24 घंटे में खुलासा,6 गौकश गौकशी के उपकरणो के साथ गिरफ्तार*
*🔷थाना मिर्जापुर प्रभारी बीनू सिंह चौधरी भी अपनी पुलिस टीम के साथ,थे मोके पर*
*🔷थाना चिलकाना प्रभारी कपिल देव लगातार कामयाबी की और,,4 लाख की स्मेक के साथ दो नशा कारोबारी गिरफ्तार,बाईक भी हुई बरामद*
*🔷थाना जनकपुरी प्रभारी अमरपाल शर्मा की पुलिस टीम ने लूट की योजना बनाते 3 लूटेरे गिरफ्तार,बिना नम्बर प्लेट बाईक व अवैध असहला भी हुआ बरामद*
*🔷थाना नानौता प्रभारी अमित नागर की पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए पकड़ा एक शातिर वारंटी*
*🔷थाना सरसावा प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय की पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई,गन्ना चोर 830 रूपए के साथ गिरफ्तार*
*🔷एसएसपी डाॅ,विपिन ताड़ा,एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई,लगातार जारी*
*सहारनपुर*/
थाना नागल एवम थाना बिहारीगढ़ में अपनी दंबगता की छाप छोड़ने वाले *थाना मिर्जापुर प्रभारी बीनू सिंह चौधरी* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने एक बार फिर गौकशी करने वालों पर चलाया अपना जोरदार चाबुक।मात्र 24 घंटे में किया गौकशी का जोरदार खुलासा,गौकशी करने वाले 6 अभियुक्त गौकशी के उपकरणो के साथ गिरफ्तार।आपको बता दें,कि थाने के सब इंस्पेक्टर यशपाल सिंह को कल कासमपुर राजवाहे से कुछ गौवंशीय पशु सिर एवम पुंछ बरामद हुई थी।इसी के आधार पर थाना मिर्जापुर में अज्ञात गौकशो के विरुद्ध संगीन धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया था।गौकशी की इस घटना से हरकत में आये इंस्पेक्टर बीनू सिंह ने एक टीम का गठन कर गौकशी करने वालों के पीछे लगा दी तथा स्वम भी एक बड़ी पुलिस टीम के साथ गौकशो की तलाश में जुट गए।आज *इंस्पेक्टर बीनू सिंह* को सूचना मिली,कि गौकशी करने वाले कासमपुर की पुलिया के पास देखें गये,तो उन्होंने पुलिस टीमों को उस और ही दौड़ा दिया जहां की उन्हे सूचना मिली थी,पुलिस टीम जैसे ही वहां पंहुची,तो वहां पहले से ही मोजूद आधा दर्जन गौकशो ने पुलिस टीम को अपनी और आता देख,जंगलों की और दौडा लगा दी,लेकिन साहसिक पुलिस टीम ने हिम्मत नहीं हारी तथा सभी गौकशो सब्बू पुत्र हनीफ,फरमान पुत्र इकबाल उर्फ बाला दोनों ही निवासी ग्राम जानीपुर,तारिफ पुत्र आलिम निवासी ग्राम फैजाबाद,अनवार पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम कासमपुर,राशिद पुत्र वली मौहम्मद तथा मुस्तकीम पुत्र असलम उर्फ असलू दोनों ही निवासी ग्राम रहना की चारों और से घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया,जिनके कब्जे मोके से एक लकड़ी का गुटका,रस्सी,कुल्हाड़ी एवम चार छुरे भी बरामद किए।जबक *थाना मिर्जापुर प्रभारी बीनू सिंह* भी अपनी पुलिस टीम के साथ मोके पर थे।इस गौकशी की घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में *इंस्पेक्टर बीनू सिंह चौधरी* के अलावा सब इंस्पेक्टर यशपाल सिंह,भूपेश शर्मा, नरेश कुमार,हेड कांस्टेबल संजय धामा,अमित राठी,कांस्टेबल मंजीत, दानवीर,सूरज शर्मा एवम प्रवीण कुमार शामिल रहे।और यदी इनके अपराधिक इतिहास की बात की जाए तो यह सभी अपराधी गौकशी घटनाओं में पहले भी जेल जा चुके हैं एवम इन पर गैंगस्टर एक्ट भी लगी है।इसके अलावा *थाना जनकपुरी प्रभारी अमरपाल शर्मा* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक विजय सिंह, रणपाल सिंह एवम राजेश कुमार ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान जनता रोड पुवांरका ब्लाक के पास से लूट की योजना बना रहे तीन शातिर लूटेरों विनय पुत्र सुखपाल निवासी गढ़ी मलूक नम्बर-1 कोतवाली नगर,अजय पुत्र जंगबहादूर निवासी ग्राम पीकी थाना देहात कोतवाली एवम आकाश उर्फ कमल राणा पुत्र स्व,रणदीप निवासी ग्राम पुवांरका थाना देहात कोतवाली को उस समय पकड़ा,जब यह बदमाश पुलिस टीम को देखते ही भागने की कौशिश करने लगे,जिनकी जांबाज पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए गिरफतार कर लिया।इन शातिर लूटेरों के क़ब्ज़े मोके से बिना नम्बर प्लेट वाली बाईक,देशी पिस्टल,दो जिंदा कारतूस,एक नाजायज छुरा,एक चाकू,क्लच वायर स्कूटर की एवम एक टार्च बरामद की है।और यही नहीं *थाना चिलकाना प्रभारी कपिल देव* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक एवम टोडरपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र गिरी ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से चेकिंग के दौरान गांव कातला के पास से बाईक सवार दो स्मेक तस्करो अब्दुल कय्यूम उर्फ भूरा पुत्र शहीद निवासी ग्राम पटनी एवम शोबान पुत्र अहमद निवासी कस्बा चिलकाना को 140 ग्राम अवैध स्मेक के साथ किया गिरफतार।पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित किस्मत 4 लाख रुपए बताई गई है।यदी आपको इन दोनों के अपराधिक इतिहास के बारे में बता दें,तो आप भी दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे।जबकि *थाना नानौता प्रभारी अमित नागर* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक जयवीर सिंह एवम रामचरण सिंह ने माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए एक शातिर वारंटी संदीप पुत्र करेशन निवासी ग्राम मल्लीपुरा थाना रामपुर मनिहारान को बार बार दी गई दबिशो के बाद किया गिरफतार।जबकि *थाना सरसावा प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय* के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम महेश सिंह एवम यूटी सब इंस्पेक्टर सुरेन्द्र शर्मा ने गन्ना चोरी के मामले में फरार चल रहे एक शातिर चोर अंकित पुत्र राजपाल निवासी ग्राम झबीरन को चैकिंग के दौरान व्यापी नशा मुक्ति केंद्र बिजनौर से किया गिरफतार,जिसके कब्जे से बेचे गए गन्ने के 830 रूपए भी बरामद किए गए।
*✍️रिपोर्ट-सुरेन्द्र चौहान/कमल कश्यप*

More Stories
रोहतास 27 फ़रवरी 26*मुख्य मंत्री परिभ्रमण योजना से छात्रों का शैक्षणिक विकास बढ रहा है :- डॉक्टर संजय सिंह*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*फौजी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब*
सुल्तानपुर 27 फ़रवरी 26आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया