सहारनपुर20जुलाई24*जनपद में अवैध निर्माण कार्यों से सरकार को राजस्व का भारी नुक़सान, प्राधिकरण बना अंजान*
*➡️बड़ी सांठगांठ से चल रहे करोड़ों के अवैध निर्माण कार्य*
*सहारनपुर:* जनपद में बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध निर्माण कार्य सरकारी राजस्व को भारी नुक़सान पहुंचा रहे हैं लेकिन विकास प्राधिकरण के अधिकारी अंजान बनकर तमाशबीन बने हुए हैं।सूत्रो के अनुसार जनपद सहारनपुर में दबंग लोगों द्वारा अवैध निर्माण कार्यों की भरमार देखी जा सकती है। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की बिना सांठगांठ के चलते इतने बड़े अवैध निर्माण कार्यों को करना असम्भव प्रतीत होता है। एक तरफ जहां मौजूदा भाजपा सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ भूमाफियाओं पर लगातार शिकंजा कसने में लगे हुए हैं वहीं जनपद में भ्रष्टाचारी अधिकारियों के चलते अवैध निर्माण कार्य जारी है। अब देखना यह है जब विकास प्राधिकरण के अधिकारी ही भ्रष्टाचार में लिप्त हो जाएंगे तो इन अवैध निर्माण कर्ताओं पर लगाम कौन लगाएगा। आपको बता दें कि ऐसा ही एक अवैध निर्माण कार्य नवादा रोड पेट्रोल पंप के सामने किया जा रहा है जिसमें ऐसा कोई निर्माण कार्य नहीं है जो मानचित्र स्वीकृत करने के बाद मानक के अनुसार बनाया जा रहा हो। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि इन अवैध निर्माण कार्य को संरक्षण देने के पीछे किसका हाथ है। अगर कोई पत्रकार मौके पर पहुंच कर उन अवैध निर्माणों के लिए सवाल जवाब करता है तो उनके ऊपर अवैध उगाही का तमगा लगाकर उन्हें बदनाम किया जाता है और तो और उनके साथ मारपीट कर चौथे स्तंभ की कलम को रोक दिया जाता है। सूत्र बताते हैं कि इन निर्माण कार्यों को कराने के लिए विभाग की और से कई दलाल लगे हुए हैं जो अधिकारियों से सांठगांठ कर अपने निजी हित साधते हुए सरकार को राजस्व की हानि पहुंचा रहे है। जनपद में हो रहे अवैध निर्माण कार्यों पर कैसे अंकुश लगाया जाएं यह एक बड़ा सवाल बन गया है।

More Stories
बांदा 18अगस्त 26*आभूषण/नगदी चोरी करने वाले अभियुक्त को थाना बिसंडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया ।
बांदा 16अगस्त 26*सपा नेता ओम नारायण त्रिपाठी ने कराया विशाल भंडारा*
बांदा 18अगस्त 26*बरगहनी गांव में जर्जर सड़क-नाली और जलभराव से परेशान ग्रामीण*