*सहारनपुर खबर,,,,*
सहारनपुर15सितम्बर25*थाना देहात कोतवाली पुलिस एवम सर्विलांस की संयुक्त टीम ने पकड़े 3 शातिर चोर*
*➡️पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के कड़े एक्शन के चलते*
*➡️वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी एवम पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल के दिशा निर्देश पर*
*➡️थाना देहात कोतवाली प्रभारी सुबे सिंह ने अपनी पुलिस एवम सर्विलांस की संयुक्त टीम के सहयोग से शहर लेकर देहात तक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले पकड़े 3 शातिर चोर*
*➡️बड़े अपराधिक इतिहास वाले तीन शातिर चोर 2 देशी तमंचे/कारतूस एवम चोरी के अन्य सामान के साथ गिरफ्तार*
*➡️जिसका खुलासा क्षेत्राधिकारी नगर/द्वितीय मनोज कुमार यादव ने आज एक पत्रकार वार्ता के दौरान किया*
*सहारनपुर*/
पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के कड़े एक्शन के चलते व एसएसपी आशीष तिवारी एवम एसपी सिटी व्योम बिंदल के दिशा निर्देश पर इस समय चोरी/छिनैती/लूट/नकबजनी/डकैती एवम गौकशी की घटनाओं की रोकथाम हेतू जनपद पुलिस अपना काम तेजी के साथ कर रही है।उनके इन्हीं दिशा निर्देशो के चलते थाना देहात कोतवाली प्रभारी सुबे सिंह ने अपनी पुलिस एवम सर्विलांस की संयुक्त टीम के सहयोग से चैकिंग के दौरान पकड़े 3 शातिर चोर।तीनो शातिर चोर चेकिंग व घेराबंदी के दौरान अवैध असहले एवम चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार।जिसका खुलासा आज क्षेत्राधिकारी द्वितीय मनोज कुमार यादव ने पत्रकारों के सामने किया।आपको बता दें,कि इंस्पेक्टर सुबे सिंह अपनी पुलिस टीम उपनिरीक्षक एवम पुवांरका चौकी प्रभारी रविन्द्र धामा,सब इंस्पेक्टर अमनपाल सिंह,स्वाट टीम प्रभारी संजीव कुमार सहित अन्य एक बडी पुलिस टीम के साथ जनता रोड माता शाकुम्भरी यूनिवर्सिटी के पास चेकिंग/गस्त पर थे,कि अचानक सामने से आ रहे 3 संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग करती पुलिस टीम को देखते ही पीछे की और भागने लगे,लेकिन साहसिक पुलिस एवम सर्विलांस टीम ने इन सभी का पीछा करते हुए घेराबंदी के दौरान इन्हे पकड़ लिया।पकड़े गए इन शातिर चोरों तहकीक पुत्र ताहिर, गुलशेर उर्फ गुल्लू पुत्र मेहरबान एवम अफजल पुत्र शमीम तीनों ही निवासी ग्राम मुगल माजरा के कब्जे से 2 देशी तमंचे,4 कारतूस,चोरी के 2 इन्वर्टर,8 बैटरे,1 वैल्डिंग मशीन,2 सोलर प्लेट एवम 2 मोबाइल फोन बरामद किए गये।पकड़े तीनों शातिर चोरो का अपराधिक इतिहास भी निकला चौंकाने वाला।जिसका खुलासा आज क्षेत्राधिकारी द्वितीय मनोज कुमार यादव ने पत्रकारों के साथ एक वार्ता के दौरान भी किया गया।

More Stories
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7:45 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 04मार्च 2026*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
नई दिल्ली *04 मार्च 2026 , बुधवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*