हरदोई15सितम्बर25*जन सुनवाई में डीएम नें सुनी 116 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के निर्देश
.
#हरदोई: आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई में कुल 116 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। पात्रों का वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन हेतु मौके पर ही पंजीकरण कराया गया। आज जन सुनवाई मे 02 व्यक्तियों का राशन कार्ड बनाया गया, 01 दिव्यांग पेशन योजना से जोड़ा गया तथा 02 बच्चों को स्पान्शरशिप योजना से जोड़ा गया। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि पैमाइश व अंश निर्धारण के प्रकरणों के निस्तारण में देरी न की जाये। भूमि विवाद के स्थायी समाधान के लिए थाकबंदी के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराया जाये। चकरोड व सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाये। जन सुनवाई के दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूनम भाष्कर व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
हरिद्वार20अगस्त26*भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की केफर्स्ट सेप्टेंबर की बड़ी मीटिंग 1 सितम्बर को रामलीला ग्राउंड दिल्ली में होगी
देहरादून20अगस्त26*2027 के चुनाव से पहले उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज,
हरिद्वार20अगस्त2026*हरिद्वार तहसील में स्वतंत्रता दिवस समारोह, आंदोलनकारियों का सम्मान