सहारनपुर15मार्च24*थाना रामपुर मनिहारान,थाना बिहारीगढ़ एवम थाना सदर बाजार प्रभारियों की बडी कार्रवाई*
*➡️थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा की पुलिस टीमों की दो बड़ी कार्रवाई,एक गैंगलीडर सहित दो गिरफतार,देशी तमंचा एवम कारतूस बरामद*
*➡️थाना बिहारीगढ़ प्रभारी विनोद कुमार ने स्वम अपनी पुलिस टीम के सहयोग से दो स्मेक तस्करो को किया गिरफतार,तो वहीं एक तमंचाधारी बदमाश भी चढा पुलिस के हत्थे,अवैध असलहा एवम 50 ग्राम अवैध स्मेक बरामद*
*➡️थाना सदर बाजार प्रभारी संतोष कुमार त्यागी की पुलिस टीम ने जहां एक तमंचाधारी बदमाश को पकड़ा,तो वहीं चाकूधारी अभियुक्त भी चढ़ा पुलिस के हत्थे*
*➡️वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ,विपिन ताड़ा के निर्देश पर अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई*
*सहारनपुर*/
अपनी तेज तर्रार कार्रवाई से अपराध करने वालों पर धड़ाधड़ कार्रवाई करने वाले *थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक अरविंद कुमार ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से चेकिंग के दौरान एक बडे गैंग लीडर को जेन बाग के सामने से एक देशी तमंचे व कारतूस के साथ पकड़ा।जबकि *इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा* की पुलिस टीम ने वांछित शाहनियाज पुत्र मौ,नसीम निवासी कस्बा रामपुर को एक देशी तमंचे व कारतूस के साथ किया गिरफतार।और यही नहीं *इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा* की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक नितिन कुमार ने एक शातिर वारंटी सचिन पुत्र सतपाल निवासी जंधैडा समसपुर को किया गिरफतार।जबकि *थाना बिहारीगढ़ प्रभारी विनोद कुमार* ने स्वम अपनी पुलिस टीम उपनिरीक्षक बिजेंद्र सिंह सहित एक बड़ी पुलिस टीम के साथ पेलियो तिराहे से 50 कदम पेलियों के समीप इंटर-स्टेट बार्डर मोहंड के पास चेकिंग के दौरान दो बड़े ऐसे स्मेक तस्करो परवेज पुत्र कालू व इसरार पुत्र मगरूर दोनों ही निवासी ग्राम चानचक कुरड़ी खेड़ा को 50 ग्राम अवैध स्मेक के साथ उस समय पकड़ा,जब यह दोनो नशा कारोबारी पुलिस टीम को देखते ही भाग खड़े हुए जांबाज पुलिस टीम ने इन दोनों को कुछ ही दूरी से गिरफ्तार कर लिया।इसके अलावा स्वम *थाना बिहारीगढ़ प्रभारी विनोद कुमार* ने अपनी पुलिस टीम उपनिरीक्षक बिजेंद्र सिंह के सहयोग से एक और बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए डा,संजय तिराहा,शेरपुर खानाजादपुर के पास चेकिंग के दौरान एक बदमाश सागर पुत्र रंधीर निवासी ग्राम शेरपुर खानाजादपुर को घेराबंदी के बाद गिरफ्तार किया।जिसके कब्जे मोके से एक देशी तमंचा व कारतूस बरामद किए।इसके अलावा *थाना सदर बाजार प्रभारी संतोष कुमार त्यागी* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक देवेन्द्र अधाना ने चेकिंग के दौरान जहां एक तमंचाधारी बदमाश जावेद पुत्र गुलजार निवासी ग्राम मवीकला को गिरफतार किया,तो वहीं *इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी* की ही पुलिस टीम महिला उपनिरीक्षक एवम खलासी लाईन चौकी प्रभारी श्वेता शर्मा ने एक चाकूधारी बदमाश राकेश पुत्र स्व, जगदीश प्रसाद निवासी कांशीराम कालोनी को एक नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया।
More Stories
रायगड 19 सितंबर 26*ढोल-ताशांचा गजर… बाप्पाच्या नामाचा जयघोष… आणि सुरक्षेसाठी रायगड पोलिसांचा पहारा!
Delhi 19 September26*AIPSO Extended Office-Bearers Meeting Calls for Strengthening Peace, Solidarity and Democratic Values
पूर्णिया बिहार 19 सितंबर26 *सहरसा में कलम लहूलुहान पर इंसाफ की जीत, अधिवक्ता जेबा परवीन अंसारी ने सरकार के फैसले का किया स्वागत*